Congress Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन, झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हो कोटा पहुंचेगी
झालावाड़ न्यूज डेस्क। राजस्थान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज दिन की शुरूआत होने के साथ राहुल गांधी की यह यात्रा झालावाड़ के खेल संकुल से रवाना हो चुकी है और आज दोपहर बाद यात्रा झालावाड़ से कोटा जिले में एंट्री करेगी। यात्रा में आज करीब 22 किमी. का सफर तय किया जाएगा। अगले चार दिन यह यात्रा कोटा जिले में रहेगी। आज की यात्रा में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद हैं। इनके अलावा कई मंत्री और विधायक भी राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं।

LIVE : #BharatJodoYatra झालावाड़ के खेल संकुल से देवरीघाट तकhttps://t.co/fFK0BdjTJA
— Sachin Pilot (@SachinPilot) December 6, 2022
आज सुबह छह बजे यात्रा झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हो चुकी है। जो 10 बजे झालरापाटन के देवरी घाटा पहुंचेगी। देवरीघाटा में यात्रा का लंच ब्रेक होगा। इसके बाद 3.30 बजे कोटा के सुकेत से यात्रा का दूसरा फेज शुरू होगा। शाम 6:30 बजे बजे यात्रा रामंगज के हिरिया खेडी पहुंचेगी। यहां कल की यात्रा का आखिरी कार्यक्रम होगा। इसके बाद दर्रा के मोरू कलां खेल मैदान में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। कोटा के सुकेत में 11 बजे कन्हैया कुमार, जयराम रमेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। यात्रा के दौरान रणनीतिक रूप से अलग अलग नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाई जा रही हैं।

LIVE: Evening leg of the #BharatJodoYatra resumes from Nahardi, Rajasthan. https://t.co/1YgsKxtFtX
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 5, 2022
इससे पहले सोमवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के निर्वाचन क्षेत्र वाले झालावाड़ जिले में भीड़ जुटाकर कांग्रेस ने सियासी ताकत दिखाने का प्रयास किया। राहुल गांधी ने एक दिन पहले ही जय सियाराम और हे राम नारे को लेकर बीजेपी-आरएसएस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा भाजपा को जय सियाराम बोलना ही पड़ेगा। यात्रा के दौरान राहुल गांधी सॉफ्ट हिंदुत्व पर फोकस कर रहे हैं। यात्रा के रूट में आने वाले कुछ मंदिरों में भी जा सकते हैंं। मध्यप्रदेश में यात्रा के दौरान भी उज्जैन में राहुल गांधी ने जय सियाराम नहीं बोलने के मुद्दे पर बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधा था। इस पर सियासी विवाद भी हुआ था। वहीं, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया राहुल गांधी से राजस्थान में रहने तक रोज एक सवाल पूछ रहे हैं।
