खेलो इंडिया जयपुर वुशू महिला लीग प्रतियोगिता के तहत Jalore की जूनियर व सब जूनियर वर्ग की महिला खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम
Fri, 17 Mar 2023

जालोर न्यूज़ डेस्क, राजस्थान वुशु संघ के तत्वावधान में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया जयपुर वुशू महिला लीग प्रतियोगिता में 18 मार्च को सीनियर व 19 मार्च को जालोर की जूनियर व सब जूनियर महिला खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगी.
जिला वुशू संघ के महासचिव कन्हैयालाल मिश्रा व अध्यक्ष शिवदत्त आर्य ने बताया कि जिले से सब जूनियर बालिका वर्ग में आराध्या बिश्नोई, आराध्या सुदेशा, शनाया बेनीवाल, खुशबू, सोनाक्षी शर्मा, ऋषिका जोशी, सोनाक्षी सोलंकी, तनिशा, इशिता चौधरी, हिमानी वैष्णव, डिंपल, सरल जैन, वैशाली, अदिति मंडलावत भाग लेंगी। जूनियर बालिका वर्ग में तालू स्पर्धा में कुसुम सुथार, दिव्या सोनी व वंदना चौहान अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।