Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics News: कांग्रेस ने इंस्टाग्राम पर जारी किया राजस्थान में गहलोत फिर से का स्लोगन, राजनीतिक गलियारों में हलचल हुई तेज

 
Rajasthan Politics News: कांग्रेस ने इंस्टाग्राम पर जारी किया राजस्थान में गहलोत फिर से का स्लोगन, राजनीतिक गलियारों में हलचल हुई तेज

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने वाले है और इस बीच सीएम अशोक गहलोत कल दिल्ली जा रहें है। हालांकि अभी तक इस दौरे की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है। वहीं सीएम गहलोत के दिल्ली जाने से पहले कांग्रेस के इंस्टाग्राम पर एक एड फिल्म जारी की गई है। जिसका स्लोगन राजस्थान में गहलोत फिर से रखा गया है। कांग्रेस के होम पर जारी की इस एड फिल्म से प्रदेश की राजनीति में हलचल देखने को मिल रहीं है। बता दें कि इस वक्त सीएम अशोक गहलोत पूरी तरह से चुनावी मोड़ पर दिखाई दे रहें है। बजट से लेकर सरकारी योजनाओं का धरातल पर उतरने तक की तैयारियां कर चुके है।

श्रीगंगानगर में बदमाशों ने बंदूक की नोक पर की पेट्रोल पंप पर लूट, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

01

चुनावों के बीच कांग्रेस के होम पेज पर एक एड फिल्म शेयर की गई है। इस एड फिल्म की खास बात यह है कि इसकी शुरूआत और अंत में जो स्लोगन लिखा गया है, वह राजस्थान में गहलोत फिर से लिखा गया है। इस एड फिल्म को कांग्रेस के कार्यकर्ता तेजी से शेयर कर रहे है। इस एड फिल्म के स्लोगन को देखकर राजस्थान की राजनीति में हलचल मचने का कारण पायलट कैंप है। क्योंकि पायलट खेमा पहले ही सीएम गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग पर अड़ा हुआ है। वहीं इस एड फिल्म के स्लोगन को देखने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे है कि इस बार विधानसभा के चुनाव सीएम गहलोत के फेस पर लड़ा जायेंगा।

सीएम गहलोत ने चुनावों से पहले खेला बड़ा दांव, सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन दी बड़ी छूट

01

बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने कार्यकाल के आखिरी साल में लगातार लोगों को अलग-अलग घोषणाओं के जरिए साधने में लगे हुए हैं। इस बार सीएम गहलोत लोक लुभावना बजट पेश कर प्रदेश के लोगों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। वहीं अब सीएम अशोक गहलोत ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा के होने के बाद राजस्थान में अब करीब 19 साल पुराना नियम बदल चुका है। राजस्थान सरकार में जब साल 2004 में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे थी तब एक के नियम लागू किया गया कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी के 1 जून 2002 के बाद तीसरा बच्चा हुआ है तो उसके प्रमोशन होने में समय लगेगा। इस नियम के लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन में दिक्कतें आने लगी थी। लेकिन अब गहलोत सरकार ने बदल दिया है।