Rajasthan Breaking News: जालोर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
जालोर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर जालोर जिले से सामने आई है। जालोर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जालोर जिले की सायला पुलिस ने जिला स्पेशल टीम की सूचना पर 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल, 2 मैगजीन और 4 कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही हथियार तस्करी में इस्तेमाल जीप भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस बदमाशों से पूछताछ में जुटी हुई है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज का सफर पूरा, यात्रा में एक व्यक्ति ने लगाई खुद को आग

जालोर जिले की सायला पुलिस थानाधिकारी प्रदीप डागा ने बताया कि पुलिस ने सुराणा हाल बावतरा निवासी जसवंतसिंह उर्फ कसु बना पुत्र भंवरसिंह, नून (बागरा) निवासी किशोरसिंह पुत्र भंवरसिंह, तातोल (रामसीन) भानाराम पुत्र आम्बाजी को 1 पिस्टल, 2 मैगजीन और 4 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक जीप भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है और अवैध हथियार के खरीद-फरोक्त के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
सरदारशहर में कांग्रेस ने फहराया परचम, कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल शर्मा को भारी मतो से हुई जीत

#थाना_सायला द्वारा #अवैध_हथियार_तस्करों के विरूद्ध #बड़ी_कार्रवाई :-#अवैध_हथियार 1 पिस्टल, 2 मैग्जीन, 4 कारतूस #बरामद,
— Jalore Police (@JalorePolice) December 8, 2022
3 बदमाश #गिरफ्तार, जीप #जब्त...@PoliceRajasthan @DIPRRajasthan @Igp_Jodhpur @DmJalore pic.twitter.com/UbdY47lbgy
जानकारी के अनुसार आरोपी पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। अवैध हथियारों की खरीद और बेचने का काम भी करते हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने नून से बागरा थाना में गिरफ्तार आरोपी द्वारा गंगा सिंह एवं जीतेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ मारपीट और गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने का मामला भी दर्ज करवाया गया था, जिसकी जांच चल रही है।
