Bharat Jodo Yatra of Congress: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज का सफर पूरा, यात्रा में एक व्यक्ति ने लगाई खुद को आग
कोटा न्यूज डेस्क। राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है और रोज की तरह आज भी यात्रा सुबह करीब 6:00 बजे के लगभग शुरू हुई है। लेकिन आज यह यात्रा केवल 24 किलोमीटर का सफर ही तय कर पाई और दोपहर को समाप्त हो गई है। दरअसल आज कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रणथंभोर नेशनल पार्क आएगी। ऐसे में राहुल गांधी अपनी मां से मिलने वहां जा सकते हैं। प्रियंका गांधी का भी यहां आने का कार्यक्रम है। भारत जोड़ो यात्रा आज बिना रुके 24 किमी चली है। यह अनंतपुरा एंट्री गेट से शुरू हुई, जो रंगपुर तक का सफर तय किया है।
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का आज राजस्थान दौरा, कल रणथंभौर में मनायेंगी अपना जन्मदिन

LIVE: #BharatJodoYatra resumes from Surymukhi Hanuman Mandir, Kota | Rajasthan. https://t.co/FHxeZ1BqkR
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 8, 2022
बता दे कि सोनिया गांधी के दौरे को देखते हुए ही इस यात्रा में बदलाव किया गया है। यात्रा फिलहाल कोटा में है जो आज शाम तक बूंदी केशोरायपाटन में पहुंच जाएगी। वही कोटा में यात्रा में हुए इस बदलाव को लेकर वहां के कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कोटा में ही ऐसा क्यों हुआ जब इस यात्रा में बदलाव किया गया हो। वही आज सुबह यात्रा शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद ही कार्यकर्ताओं की भीड़ सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास आ गई। कार्यक्रम में बदलाव की बात पर जयराम रमेश का कहना है कि इस तरह की बदलाव यात्रा में पहले भी कई बार किए हैं।

Oh My God🤷♀️
— Sunitajadhav (@sunmor2901) December 8, 2022
सड़कें भी नज़र नहीं आ रहा है...
कौन कहता है दूरियां किलोमीटर में मापी जाती हैं?
राजस्थान कोटा के लोग भी राहुल गांधी से मिलने के लिए बेताब थे !!#भारत_जोड़ो_की_लहर#भारत_जोड़ो_संग_म्हारो_राजस्थान#BharatJodoYatra #Rajasthan#Kota pic.twitter.com/L9gFGAAHsP
आज सुबह 11 बजे तक यात्रा सीधा रंगपुर चौराहे तक पहुंची। कोटा शहर प्रदेश का इकलौता शहर है, जो सिग्नल फ्री होगा। इन सबके साथ राहुल गांधी कोटा के विकास कार्य, फ्लाईओवर, अंडरपास चौराहों के सौंदर्यीकरण भी देखें। कोटा में भारत जोड़ो यात्रा में भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे शांति धारीवाल के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। राहुल गांधी ने कोचिंग छात्रों से मुलाकात की है।

"हिंदुओं के दुश्मन के लिए आग लगाई है- कुलदीप शर्मा कोटा#Kota में #BharatJodaYatra के दौरान कुलदीप ने आग लगाकर किया आत्मदाह का प्रयास। @RahulGandhi के द्वारा #veersavarkar के खिलाफ की गई टिप्पणी और हिंदुत्व पर बयां से थे नाराज।@KotaPolice ने लिया कस्टडी में।@PMOIndia pic.twitter.com/OtEsxgtdJK
— Sujeet Swami️ (@shibbu87) December 8, 2022
राहुल गांधी राजीव गांधी नगर स्थित राजीव गांधी की लैपटॉप के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाने वाले थे लेकिन इस दौरान मंच के नजदीक एक युवक ने अपने कपड़ों में आग लगा ली। हालांकि, वहां खड़े युवकों ने तत्परता से आग बुझाकर युवक की जान बचाई। युवक को आननफानन में एंबुलेंस से झालावाड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस और सीआईडी इंटेलिजेंस के लोग भी अस्पताल पहुंच गए हैं। आरोपी युवक का नाम कुलदीप बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। युवक ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि मैं राहुल गांधी के खिलाफ हूं।
