Sardarshahar by-election 2022: सरदारशहर में कांग्रेस ने फहराया परचम, कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल शर्मा को भारी मतो से हुई जीत
चूरू न्यूज डेस्क। राजस्थान के सरदारशहर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में एक बार फिर कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। इस उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल शर्मा की भारी मतों से जीत हुई है। सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई है। कुछ देर बाद निर्वाचन अधिकारी अनिल शर्मा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपेंगे। बता दे कि अनिल शर्मा ने शुरुआती राउंड से बढ़त बना रखी थी। सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस के अनिल शर्मा सरदारशहर के 'सरदार' बने है। अनिल शर्मा ने भारी मतो से जीत हासिल की है। सरदारशहर उपचुनाव के नतीजों को देखते हुए कांगेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई है। 5 दिसंबर को यहां 72.09 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर कांग्रेस के अनिल शर्मा, भाजपा के अशोक पींचा और आरएलपी के लालचंद मूड के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ था। लेकिन सरदारशहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार पींचा को 26 हजार 852 वोटों से हराया है। आरएलपी उम्मीदवार लालचंद मूंड तीसरे नंबर पर रहे। अनिल शर्मा को कुल 91 हजार 357 वोट मिले। भाजपा के अशोक पींचा को 64 हजार 505 और आरएलपी के लालचंद मूंड को 46 हजार 753 वोट मिले है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज का सफर पूरा, यात्रा में एक व्यक्ति ने लगाई खुद को आग

#Bundi : पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का सरदारशहर उपचुनाव में जीत पर बयान@GovindDotasra @INCRajasthan @INCIndia #SardarshaharByElectionResult #Congress #Churu #Rajasthannews pic.twitter.com/B4Q4PkB40D
— Sach Bedhadak (@SachBedhadak) December 8, 2022
सरदारशहर उपचुनाव के लिए डाले गए वोटों के अभी तक 1084 वोट नोटा के लिए डाले गए हैं। आखिरी राउंड की मतगणना जारी है।चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा के वोटों का मार्जिन इतना ज्यादा कि बीजेपी का आखिरी राउंड में आगे निकल पाना असंभव लग रहा है। सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस के अनिल शर्मा ने जीत दर्ज की है। कुछ देर बाद निर्वाचन अधिकारी अनिल शर्मा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपेंगे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ दोनों इसी जिले से आते हैं। लिहाजा इस चुनाव में दोनों दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।
