Rajasthan Assembly Election 2023: बीजेपी ने सरहद से किया चुनावी आगाज, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने की वंदे सरहद अभियान शुरुआत

जैसलमेर न्यूज डेस्क। राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव दिसबंर माह में आयोजित होने वाले है और अब जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां और राजनेता भी अलर्ट होते जा रहे है। प्रदेश में चुनावी माहौल की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अब नेताओं की बयानबाजी अब सुर्खियां बन रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी वंदे सरहद कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए जैसलमेर पहुंचे है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया है।
कोटा में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, दुर्घटना में दिगंबर जैन संत अरहंत सागर महाराज की हुई मौत
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर भाजयुमो द्वारा आयोजित 'वन्दे सरहद' कार्यक्रम की शुरुआत देश के पहले गाँव घंटीयाली, तनोट से की। 'वंदे सरहद' यानी सरहद पर स्थित पहले गाँव के विकास का संकल्प और देश की सीमा का वंदन। pic.twitter.com/xZTq34HLp1
— C. P. Joshi (@cpjoshiBJP) May 26, 2023
कर्नाटक में बजरंग दल को बैन करने की सुगबुगाहट अब राजस्थान में सुनाई देने लगी है। इस सवाल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि बजरंग दल कोई तालिबानी संगठन नहीं है। जिस पर बैन लगाया जाए। उन्होंने कहा कि उनको तो हंसी आ रही है। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी कितना तुष्टिकरण कर रही है। जनता सब देख रही है। आने वाले दिनों में जनता जवाब भी देगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी अपने दो दिवसीय जैसलमेर दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने भारत-पाक सीमा पर युवा मोर्चा के कार्यक्रम वंदे सरहद का शुभारंभ किया साथ ही बीजेपी कार्यालय का निरीक्षण के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ 'वन टू वन' संवाद किया है।
और दिसंबर 2023 में प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाना है।
— C. P. Joshi (@cpjoshiBJP) May 26, 2023
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश है। भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस ने खुद के ही रिकॉर्ड तोड़ दिए। प्रदेश में माफिया और गुंडे पनप रहे हैं। राजस्थान में कांग्रेस सरकार सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। कांग्रेस राजस्थान में बजरंग दल को बैन करके दिखाएं। बजरंग दल कोई तालिबान नहीं है। यह हिंदुस्तान है। राजस्थान कांग्रेस की गहलोत सरकार पीएफआई जैसे आतंकी संगठन को कार्यक्रम की अनुमति देती है। रामनवमी और अन्य हिंदू त्योहार पर प्रतिबंध लगा रही है। राजस्थान में गहलोत सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति को देश-प्रदेश की जनता देख रही है इसका जवाब जरूर देगी।