Aapka Rajasthan

Youth Congress President : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की जल्द होंगी घोषणा, इन 4 चेहरों में एक को मिलेंगी सफलता

 
Youth Congress President : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की जल्द होंगी घोषणा, इन 4 चेहरों में एक को मिलेंगी सफलता

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में इस साल विधानसभा के  चुनाव होने वाले है और इससे पहले राजस्थान कांग्रेस अपने नए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा करेंगी। अगले अध्यक्ष के लिए 20 लाख से ज्यादा लोगों की मेम्बरशिप और वोटिंग हो चुकी है। अभी वोटों की जांच की जा रही है। जांच के बाद फर्जी वोटों को अलग कर दिया जाएगा और फिर चुना जाएगा यूथ कांग्रेस का नया अध्यक्ष और राजस्थान में यूथ कांग्रेस की नई वर्किंग कमेटी की गठन किया जायेंगा। यूथ कांग्रेस के अगले अध्यक्ष का फैसला वोटों के साथ-साथ इंटरव्यू के आधार पर होगा, जो कांग्रेस लीडरशिप लेगी। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही 8 नए उपाध्यक्ष भी मिलेंगे।

माध्यमिक शिक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा आज से हुई शुरू, परीक्षार्थी इन बातों का रखें खास ध्यान

01

वहीं 45 नए प्रदेश महासचिव भी यूथ कांग्रेस को मिलेंगे। राजस्थान के तमाम जिलों में नए जिलाध्यक्ष और उनकी पूरी टीम भी इस चुनाव के बाद मिल जाएगी। चुनाव लड़ रहे 15 प्रत्याशियों में 4 चेहरों अभिमन्यू पूनिया, सुधींद्र मूंड, यशवीर सूरा और सतवीर चौधरी का दावा सबसे मजबूत है। खास बात ये है कि इन 4 में से 3 दावेदार जाट हैं, जबकि एक दावेदार विश्नोई है। अगर कोई जाट चेहरा यह चुनाव जीतता है तो फिर राजस्थान में कांग्रेस के तीनों संगठनों के प्रमुख जाट हो जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और एनएसयूआई अध्यक्ष अभिषेक चौधरी भी जाट समुदाय से ही आते हैं।

विधानसभा में आज ग्रामीण विकास और पंचायतीराज की अनुदान मांगों पर होंगी चर्चा, पक्ष और विपक्ष इस पर करेंगा मतदान

01

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार अभिमन्यु पूनिया राजस्थान एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। बिश्नाई समाज से हैं और पायलट खेमे से आते हैं। पायलट खेमे के विधायक मुकेश भाकर के बेहद करीबी हैं। एनएसयूआई का पूर्व प्रदेशाध्यक्ष होना बड़ा प्लस पॉइंट है। पूनिया की एनएसयूआई में मजबूत पकड़ थी। जून 2020 में हुए मानेसर एपिसोड के बाद पूनिया को एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। वहीं, सुधींद्र मूंड इस चुनाव में एकदम नए चेहरे के रूप में उभरे है। चुनाव शुरू होने से पहले मूंड के नाम पर खास चर्चा नहीं थी। मगर चुनाव में सुधींद्र मूंड काफी सक्रिय नजर आए। उनके साथ कांग्रेस की अलग-अलग क्षेत्रों की प्रमुख लॉबी जुटी है। इसके अलावा सतवीर चौधरी यूथ कांग्रेस के चुनाव की शुरुआत से ही अभिमन्यु पूनिया के सामने मजबूत दावेदारों में गिने जा रहे थे। सतवीर चौधरी राजस्थान में स्पोट्‌र्स काउंसिल के उपाध्यक्ष हैं। वे राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष भी रहे हैं। चौधरी को धर्मेंद्र राठौड़ का समर्थन रहा। पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चांदना की एक टीम का सपोर्ट भी सतवीर को मिला। भीलवाड़ा में रामलाल जाट का समर्थन भी सतवीर को मिला है।

01

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के चौथे दावेदार यशवीर सूरा भी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए एक महत्वपूर्ण चेहरे के रूप में रहे। सूरा पायलट खेमे से आते हैं। सूरा भी इस चुनाव में एक महत्वपूर्ण जाट चेहरा हैं। वे वर्तमान में यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। जैसे-जैसे यूथ कांग्रेस का चुनाव आगे बढ़ा, वैसे वैसे यशवीर सूरा भी प्रभावी होते चले गए। सूरा एक नए और मजबूत चेहरे के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। सूरा का कांग्रेस का उपाध्यक्ष होना उनके लिए फायदेमंद रहा। पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चांदना की एक टीम का उन्हें सपोर्ट होना भी उनके लिए प्लस पॉइंट रहा। हालांकि चांदना ने इस चुनाव में किसी भी पक्ष का खुलकर समर्थन नहीं किया। सूरा को दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी क्षेत्रों से अच्छा समर्थन मिला है।