Vasundhara Raje Birthday: आज सालासर धाम में राजे मनाऐंगी अपना जन्मदिन, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी होंगे कार्यक्रम में शामिल
जयपुर न्यूज डेस्क। आज का दिन बीजेपी के लिए अहम माना जा सकता है क्योंकि आज बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में बीजेपी युवा मोर्चा विधानसभा घेराव करने वाला है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन करने जा रही हैं। इस साल राजे ने जन्मदिन मनाने के लिए सालासर बालाजी धाम को चुना है। जहां 4 मार्च को वो पूजा अर्चना कर अपने समर्थकों को सम्बोधित करेंगी। चुनावी साल होने के लिहाज से भी राजे का यह कार्यक्रम अहम् हो जाता है। इसी बीच अब खबर है कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी राजे के कार्यक्रम में शामिल होंगे। अरुण सिंह के इस कार्यक्रम में शामिल होने से राजनैतिक हलचल भी बढ़ गई है।
विधानसभा चुनावों से पहले फिर उठने लगी जातिगत मतगणना की मांग, जाने इससे किसे मिलेगा लाभ

भाजपा में जारी गुटबाजी को साधने के लिए हाईकमान बीच का रास्ता चाहता है। राजस्थान में लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा आज सुबह 10 बजे विधानसभा घेराव करने जा रही है, ऐसे में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह पहले भाजयुमो के घेराव में शामिल होकर इस प्रदर्शन को कामयाब बनाने की कोशिश करेंगे। इसके बाद अरुण सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सालासर जाएंगे और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बधाई देंगे। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के इस कदम को भाजपा में चल रही आंतरिक गुटबाजी को रोकने की कवायद के रूप में भी देखा जा रहा है। राजे समर्थकों का मानना है कि इससे वसुंधरा राजे की मजबूती दिखाई देगी। उनके जन्मदिन पर सिर्फ समर्थक ही नहीं बल्कि पूरी भाजपा जुट रही है।
राजस्थान का फिर बदला मौसम का मिजाज, आज 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

वहीं दूसरी ओर विरोधियों का भी एक मत है। वसुंधरा विरोधियों का कहना है कि अरुण सिंह पार्टी कि गुटबाजी को साधने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। उनके शामिल होने से यह कार्यक्रम सिर्फ पार्टी के एक धड़े तक ही सिमट कर नहीं रहेगा और ना ही कहने के लिए शक्ति प्रदर्शन होगा। क्योंकि प्रदेश प्रभारी के जाने से बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता भी उनके साथ जाएंगे।
