Aapka Rajasthan

Valmiki Protest: प्रदेशभर में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, हड़ताल से प्रदेशभर में हालात होने लगे खराब

 
Valmiki Protest: प्रदेशभर में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, हड़ताल से प्रदेशभर में हालात होने लगे खराब

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में अभी भी सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी है। सफाई कर्मचारियों की तेरह हजार पदों पर की जाने वाले भर्ती को डीएलबी ने एक आदेश निकाल कर स्थगित कर दिया हैं। इसी भर्ती में आरक्षण लागू करने से वाल्मीकि समाज में नाराजगी बनी हुई हैं. भर्ती स्थगित होने के बाद भी समाज ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है. दूसरी तरफ हड़ताल से प्रदेशभर में हालात खराब होने लगे हैं। राजधानी जयपुर के नगर निगमों में करीब 6 हजार वाल्मीकि समाज से जुड़े सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन सड़कों पर कचरा फैला दिखाई दिया। इससे प्रशासन भी लाचार दिखाई दिया है।  वहीं शहर में गैर वाल्मीकि समाज ने सफाई की कमान संभालने का दावा किया है। 

भरतपुर में सैनी समाज का आरक्षण की मांग को लेकर 7वें दिन भी धरना जारी, आज रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद के आदेश जारी

01

जयपुर शहर सहित पूरे प्रदेशभर में वाल्मीकि सफाई कर्मचारियों की अनिश्चित हड़ताल के बाद आज दूसरे दिन सफाई कर्मचारी वार्डो में सफाई के लिए नहीं पहुंचे। सभी कर्मचारी निगम मुख्यालयों से लेकर कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन करते दिखाई दिए है।  निगम में सफाई कर्मचारियों की हडताल से जगह-जगह गंदगी के ढेर शहर में नजर आए। सड़कों किनारे कचरा नहीं उठा, तो कई जगहों पर डोर-टू-डोर सफाई की व्यवस्थाएं भी लड़खड़ा गई है। 

राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर बनाया रिकाॅर्ड, एक दिन में दबिश देकर पकड़े 8,950 बदमाश

01

संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ ने डीएलबी की जारी की गई सफाई कर्मचारी भर्ती में आरक्षण नियम लागू किए जाने का विरोध किया हैं। वाल्मीकि समाज का कहना है कि सफाई कार्य में केवल उनके समाज को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस लिहाज से समाज से जुड़े सफाई कर्मचारी मांगे पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर उतर गए हैं। आन्दोलन में सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों से जुड़े वाल्मीकि समाज के परिवार भी हडताल में शामिल रहें। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के प्रदेश पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी हड़ताल में गैर वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं।  जब तक मांगों पर कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।