Aapka Rajasthan

Sudan Crisis: सूड़ान में फंसे राजस्थानियों का भारत पहुंचना जारी, कल देर शाम 7 राजस्थानी नागरिक पहुंचे मुंबई

 
Sudan Crisis: सूड़ान में फंसे राजस्थानियों का भारत पहुंचना जारी, कल देर शाम 7 राजस्थानी नागरिक पहुंचे मुंबई

जयपुर न्यूज डेस्क। सूडान में पिछले 11 दिनों से गृह.युद्ध छिड़ा हुआ है। इस दौरान 500 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है और ये दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि सूडान संघर्ष में अब तक 413 लोगों की मौत हो गई है। वही, भारत सरकार ऑपरेशन कावेरी के तहत वायुसेना के विमान द्वारा सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकाल रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर सूडान में फंसे राजस्थान के लोगों के भारत पहुँचने पर अपने गंतव्य स्थानों तक तुरंत पहुंचाने की पूरी तैयारी की गई है। राज्य की एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी व चीफ़ रेज़िडेंट कमिश्नर शुभ्रा सिंह द्वारा दिए गए निर्देशानुसार इस कार्य को किया जा रहा है। अभी तक 60 राजस्थानी लोगों के फंसे होने की सूचना है जिन्हें चरणबद्ध तरीक़े से वापस लाया जाएगा। बुधवार को 10 राजस्थानी लोगों के दो विमानों से लौटने की सूचना मिली है।

राजस्थान में कोरोना संक्रमण से फिर 2 संक्रमित मरीजों की हुई मौत, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 383 नये मामले आएं सामने

01

राजस्थान फ़ाउंडेशन के आवासीय आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अप्रैल गुरुवार को 2 बजे विमान प्रस्थान कर 27 अप्रैल गुरुवार को सुबह शाम 9 बजे मुंबई पहुंचा है।  सी 17 विमान मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुआ है। जिसमें राजस्थान के 7 लोगों के पहुँचने की सूचना मिली है। जिन्हे आज जयपुर पहुँचाने पर सुरक्षित घर पहुंचाया जाएगा। सूड़ान से मुंबई पहुंचे इन लोगों में 6 पुरुष व एक महिला शामिला है। आज मुंबई से इंडिगों की फ्लाइट से शाम 4.30 बजे जयपुर लाया जायेंगा।

विधानसभा चुनावों से पहले सीएम गहलोत फिर हुए एक्टिव, आज हनुमानगढ़ और सीकर में करेंगे बड़ी जनसभा

01

बता दे कि सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच लगातार हिंसा जारी है। संघर्षविराम के बाद भी कई जगह से हिंसा की खबरें आ रही है।  इसका सबसे ज्यादा असर सूडान की राजधानी खार्तूम में देखने को मिल रहा है। खार्तूम में पिछले कुछ दिनों से हिंसा लगातार जारी है।