Aapka Rajasthan

Rajasthan Suicide Case: जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेदार कंपनी को बताया

 
Rajasthan Suicide Case: जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में युवक ने आत्महत्या, सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेदार कंपनी को बताया

जयपुर न्यूज डेस्क। राजधानी जयपुर में एक बार फिर आत्महत्या का मामला सामने आया है। जयपुर में बुधवार सुबह एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कपंनी के मैनेजर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। घटना ब्रह्मपुरी थाना इलाके की है। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

बीजेपी में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित इनको बनाया जा सकता सीएम फेस, चुनाव के नजदीक आने से बढ़ी हलचल

01

ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने बताया- मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई हैं। वह एक फाइनेंस कम्पनी में काम किया करता था। मरने से पहले शुभम ने एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें सुभम ने मैनेजर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ब्रह्मपुरी कागदीवाड़ा इलाके का रहने वाल शुभम एक फाइनेंस कंपनी में करीब आठ महीने से काम कर रहा था। पिछले तीन चार महीने से ज्यादा परेशान था। सुसाइड़ नोट में कंपनी के मैनेजर संजीव सैन का नाम लिखा गया है। जिसके चलते पुलिस कंपनी में काम करने वाले अन्य लोगों से भी इस बारे में पूछताछ कर सकती है।शुभम ने सुसाइड नोट में फाइनेंस कंपनी के संचालक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उसने कंपनी पर 2 महीने की तनख्वाह नहीं देने और परेशान करने का आरोप लगाया है।  ब्रह्मपुरी पुलिस ने शव को एसएमएस हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवाया है। 

जोधपुर में हिंदु पाक विस्थापितों के घर तोड़ने पर बीजेपी हमलावर, भाजपा ने इस कार्रवाई पर कांग्रेस सरकार को ठहराया दोषी

01

शुभम के पिता सुरेंद्र दीक्षित ने बताया​​​​​​​- बेटा जिस कम्पनी में काम करता था। वहां पर मैनेजर संजीव सैन के द्वारा टारगेट दिया जाता था। टारगेट पूरा नहीं होने पर सभी स्टाफ के सामने जलील किया जाता। दो माह से सैलरी भी नहीं दी जा रही थी। पैसा नहीं मिलने और उस पर दो माह से निरंतर मैनेजर की ओर से प्रताड़ित होने पर शुभम ने हार मान ली। वह कुछ कहने की स्थिति में नहीं था। इसलिए उस ने अपनी जीवन लाल समाप्त कर ली। सीआई ब्रह्मपुरी राजवीर सिंह राठौड़ ने बताया- पिता की ओर से मिली शिकायत के आधार पर रिपोर्ट ले ली गई है। फाइनेंस कम्पनी के लोगों से इस सम्बंध में पूछताछ की जाएगी। बॉडी का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया हैं।