Section 144 in Rajasthan: होली पर इन जिलों में लगाई गई धारा 144, बीजेपी ने जताया विरोध
जयपुर न्यूज डेस्क। देशभर में 7 मार्च का होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जायेंगा। लेकिन राजस्थान में होली का त्यौहार विवाद में उलझता नजर आ रहा है। होली के दिन राजस्थान के कुछ जिलो में प्रतिबंध लगाया गया है। राजस्थान के जोधपुर के बाद बाड़मेर में भी होली के दिन धारा 144 लागू कर दी गई है। इसे लेकर बीजेपी ने विरोध जताया है। बीजेपी के उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि ये हमारी धार्मिक भावना का अपमान है। होली सद्भावना, सद्भाव और रंगों का त्योहार है। होली पर धारा 144 लगाना इस सरकार का कलंक है। ऐसे में हम अपने त्योहार कैसे माना पाएंगे। सरकार इस आदेश को जल्द वापस ले।
राजस्थान का फिर बदला मौसम का मिजाज, आज 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

बाकी के जिलों में होली के दिन लोग एक दूसरे के घर जाते हैं खुशी से होली मनाते हैं हमारे जिले में धारा 144 लगा दी जाती है हमने होली को कौन सा रावण मारा था😂😂 #barmer #rajasthan #Holi2023 pic.twitter.com/Pz8UCTQqYD
— Krishna Jakhar (@Krishnajakhar2) March 3, 2023
बता दे कि शुक्रवार को बाड़मेर कलेक्टर ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है और यह 12 मार्च तक लागू रहेगी। इसी तरह जोधपुर में भी 24 मार्च तक धारा 144 लागू की गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति किसी को उसकी मर्जी के खिलाफ रंग नहीं लगा सकता है। जुलूस निकालने रंग और रंग से भर गुब्बारे मारने पर भी प्रतिबंधित लगाया गया है। आदेश के अनुसार डीजे पर किसी भी प्रकार के गाने चलाना, किसी को भड़काने के लिए बजाए जाने वाले ध्वनी यंत्र पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है।
आज सालासर धाम में राजे मनाऐंगी अपना जन्मदिन, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी होंगे कार्यक्रम में शामिल

आदेश का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि होली के त्योहार पर रंग लगाने सहित अन्य बातों को लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं। इससे बचने के लिए जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू की है। प्रशासन की ओर से अपील करते हुए कहा गया है कि सभी लोगों होली का त्योहार शांति के साथ मनाएं।
