Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अभी तापमान में बढ़ोत्तरी से गर्मी का असर तेज

 
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अभी तापमान में बढ़ोत्तरी से गर्मी का असर तेज

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। गर्मी का असर तेज होने लगा है और दिन के साथ रात का पारा भी बढ़ रहा है। कई जिलों का दिन का पारा 34.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हो रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अरब सागर में एक एंटी साइक्लोनिक सिस्टम बना है। इससे मौसम में परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है। अगले पांच दिन राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में इजाफा होगा। हालांकि 21-22 फरवरी से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है। उत्तरी हवाओं के असर से एक बार फिर तापमान में गिरावट के आसार हैं। 

भरतपुर के कामां इलाके में 15 साल की बच्ची का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की छानबीन

01

बता दें कि जयपुर समेत पूरे राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिससे प्रदेश में अब गर्मी का असर तेज होने लगा है और दिन के साथ रात का पारा भी बढ़ रहा है। कई जिलों का दिन का पारा 34.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हो रहा है। चित्तौडगढ़़, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर, चूरू, डूंगरपुर और जालौर का दिन का पारा 34.0 डिग्री से अधिक रहा है। सबसे अधिक दिन का पारा जालौर का 37.7 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर और बाडमेर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान डूंगरपुर का 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा, बीजेपी संगठन इस नाम पर लगा सकता मुहर

01

मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में एक एंटी साइक्लोनिक सिस्टम बनाने से गर्मी में बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि 21-22 फरवरी से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है। उत्तरी हवाओं के असर से एक बार फिर तापमान में गिरावट के आसार हैं। लेकिन बारिश के कोई आसार नही है। फिलहाल गर्मी में तेजी होने जनजीवन प्रभावित होता नजर आया है।