Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Update: मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट के कारण गर्मी से मिली राहत, कल से तापमान में बढ़ोतरी का फिर से शुरू होंगा दौर

 
Rajasthan Weather Update: मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट के कारण गर्मी से मिली राहत, कल से तापमान में बढ़ोतरी का फिर से शुरू होंगा दौर

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि हिमालय क्षेत्र से आई बारिश और पाकिस्तान से आई आंधी के कारण राजस्थान का मौसम सुहाना बना गया है। वहीं कुछ इलाकों में धूलू धूसार भी नजर आया। पश्चिमी विक्षोभ के असर प्रदेश में दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार की तरह गुरुवार को भी अधिकांश जिलों के तापमान में भी 2-3 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में अधिकतम तापमान घटकर 36.8 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में गिरावट के कारण गर्मी से भी राहत मिली। वहीं अलवर के बहरोड क्षेत्र में दोपहर बाद हल्की बरसात व ओलावृष्टि हुई है। 

राजस्थान राजस्व विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मांगे नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

01

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी जयपुर सहित पूरे राजस्थान में मौसम में बदलाव होने से आमजन को गर्मी से कुछ राहत मिली है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चल रही धूल भरी आंधी और बादल छाए रहने से तापमान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का दिन का पारा भी 40.0 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है। राजधानी जयपुर का दिन का पारा जो दो दिन पूर्व 40.0 डिग्री पंहुच गया था वह गुरुवार को 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के साथ रात के पारे में भी गिरावट हुई है। अजमेर का रात का पारा जो 28 डिग्री से अधिक हो गया था वह कम होकर 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

सीएम अशोक गहलोत का अजमेर दौरा, संभाग स्तरीय मेगा जाॅब फेयर का करेंगे अवलोकन

01

मौसम विभाग के वैज्ञानिक और जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में अगले तीन से चार दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। आगामी 48 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने तथा 22 अप्रैल से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी का फिर से दौर शुरू हो जाएगा।