Rajasthan Politics News: सीएम गहलोत पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी के घर पर पुलिस के घुसने को बताया निंदनीय

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने वाले है और इसी बीच सीएम गहलोत दिल्ली दौरे पर पहुंचे है। चुनावों के बीच सीएम गहलोत का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर सीएम गहलोत मीडिया से रूबरू हुए है। इस दौरान सीएम गहलोत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के श्रीनगर में दिए गए विवादित बयान के मामले में रविवार को दिल्ली पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई है। इसी को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से कहा कि दिल्ली पुलिस का राहुल गांधी के घर के अंदर घुसना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहा कि आज जो घटना हुई है वो मामूली बात नहीं है। राहुल गांधी नोटिस का जवाब देने के लिए तैयार हैं। लेकिन फिर भी पुलिस का उनके घर जाना बेहद निंदनीय है।
Talked to media at Delhi airport | March 18 pic.twitter.com/NuhC3UH3pJ
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 18, 2023
सीएम गहलोत ने कहा कि आज लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। देश इनको माफ नहीं करेगा। बिना किसी के इशारे दिल्ली पुलिस ऐसा कदम नहीं उठा सकती है। बिना कारण दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के आवास पहुंची है। देश बीजेपी को माफ नहीं करेगा। बीजेपी देश को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि ये फासिस्ट लोग हैं, लोकतंत्र की भाषा नहीं समझते है। लोकतंत्र का चोला ओढ़कर ऐसे कृत्य कर रहे हैं। इनको देश के संविधान और लोकतंत्र से कोई मतलब नहीं है. देश की एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। ज्यूडिशरी आज दबाव में काम कर रही है। देश की जनता को आगे आना पड़ेगा। आपको बता दें कि आज अपने दिल्ली दौर के दूसरे दिन सीएम गहलोत, राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे हैं। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल, अभिषेक मनु सिंघवी भी उनके साथ राहुल के साथ पहुंचे है।
जोधपुर में गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। pic.twitter.com/C2B4DLZN0O
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 18, 2023
सीएम गहलोत दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खडगे से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम गहलोत ने राहुल गांधी के साथ पुलिस के बर्ताव को लेकर भी चर्चा की है। साथ राजस्थान विधानसभा के चुनावों को लेकर रणनीति बनाने पर भी चर्चा की है। सीएम गहलोत का दिल्ली दौरा बजट पारित होने के बाद हुआ है। ऐसे में उनके इस दौरे के कई राजनीति मायने भी निकाले जा रहे है।