Rajasthan Politics News: विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी करेगी बड़ा प्रदर्शन, आज बीजेपी युवा मोर्चा सीएम आवास का करेंगे घेराव
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में विधानचुनाव होने में महज 10 महीने का समय बचा है। ऐसे में अब बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव मोड़ में आ चुकी है। आज चुनावों से पहले बीजेपी का राजधानी जयपुर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। आज जयपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा जो करने जा रहा है, उसका संदेश साफ है। भाजयुमो के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा की अगुवाई में जयपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। शर्मा ने कहा कि उनका यह प्रदर्शन प्रदेश के लाखों युवाओं की आवाज बनेगा। साथ ही यहीं से राजस्थान की राजनीति में चुनावी रंग घुलने लगेगा।
आज सालासर धाम में राजे मनाऐंगी अपना जन्मदिन, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी होंगे कार्यक्रम में शामिल

चलो जयपुर..... चलो जयपुर.....#Rajasthan_Yuva_Aakrosh pic.twitter.com/oQrog9NNq6
— BJYM Rajasthan (@BJYMinRaj) March 4, 2023
हिमांशु शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के विधानसभा घेराव से कांग्रेस सरकार डर गई है,परन्तु भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान में पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड,प्रदेश में बढ़ती हुई बेरोजगारी,बिगड़ी कानून-व्यवस्था इत्यादि मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाता आया है और आगे भी उठाता रहेगा। शर्मा ने कहा कि उनके संगठन ने विधानसभा का कैलेंडर देखकर ही विधानसभा घेराव का निर्णय लिया था। लेकिन सरकार ने इससे एक दिन पहले ही विधानसभा स्थगित कर दी। उन्होंने कहा कि सरकार युवा मोर्चा की तैयारी और युवा आक्रोश से डरी हुई है।
होली पर इन जिलों में लगाई गई धारा 144, बीजेपी ने जताया विरोध

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने घेराव से डरकर विधानसभा का सत्र स्थगित किया है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा सरकार की तरह मैदान छोड़कर नहीं भागेगा। अब युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लाखों की संख्या में युवाओं की आवाज बनकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि जयपुर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनियां, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ जैसे वरिष्ठ नेता भाजपा प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएमआर की ओर कूच किया जायेंगा।
