Aapka Rajasthan

Parkash Singh Badal Death: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर राजस्थान के इन नेताओं जताया दुख, सीएम गहलोत ने ट्वीट पर प्रकट की संवेदना

 
Parkash Singh Badal Death: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर राजस्थान के इन नेताओं जताया दुख, सीएम गहलोत ने ट्वीट पर प्रकट की संवेदना

जयपुर न्यूज डेस्क। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को 95 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। बादल मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। वहीं प्रकाश सिंह बादल के निधन पर राजस्थान के नेताओं ने भी दुख जाहिर किया है। प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

राजस्थान में एक बार फिर फूटा कोरोना का बम, बीते 24 घंटे में 428 नए मामले आने के साथ 3 मरीजों की हुई मौत

01


प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि वह ईश्वर से पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को यह दुःख सहने करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बादल के निधन पर शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और शिरोमणी अकाली दल के सदस्यों के प्रति संवेदना जताई है।  उन्होंने कहा कि बादल ने अपने राजनीति करियर के दौरान पंजाब के लोगों की अथक समर्पण के साथ सेवा की है। सीएम गहलोत ने ट्ववीट कर लिखा कि जैसा कि मैं पंजाब के 5 बार के मुख्यमंत्री, श्री को अंतिम अलविदा कहने में देश के साथ शामिल होता हूं। प्रकाश सिंह बादल, मैं वर्षों से उनके साथ अपनी गर्मजोशी भरी बातचीत को याद करता हूं। उनका निधन एक सफल राजनीतिक करियर पर से पर्दा उठाता है, जिसने पंजाब के लोगों की अथक समर्पण के साथ सेवा की। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और शिरोमणि अकाली दल पार्टी के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना।

विधानसभा चुनावों से पहले सीएम गहलोत का आज बीकानेर जिले का दौरा, किसान सम्मेलन में शिरकत कर सभा को करेंगे संबोधित

01


इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया, "पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह जी बादल का निधन अत्यंत दुखद है. स्व. बादल साहब जीवन पर्यंत देश और पंजाब की सेवा में समर्पित रहे. वाहेगुरु दिवंगत की आत्मा को शांति दे व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें। वहीं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट किया, "पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन पर मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल दें।