Aapka Rajasthan

Join hands campaign: कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत गोविंद सिंह डोटासरा आज करेंगे 15 किमी पैदल मार्च

 
Join hands campaign: कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत गोविंद सिंह डोटासरा आज करेंगे 15 किमी पैदल मार्च

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ों की रणनीति बनाई है। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जब राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के तहत आए थे तब उन्होने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मंत्रियों को जनता के बीच जाकर उनसे मिलने के पैदल मार्च करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद राजस्थान कांग्रेस ने इसे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत 26 जनवरी से शुरूआत की है। राज्य में 26 जनवरी से चल रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बीच अब आज से पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपने विधानसभा क्षेत्र में 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। वहीं 7 व 8 फरवरी को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। 

राजस्थान के नागौर में दिल्ली के श्रद्धा मर्डर की तरह हत्या, प्रेमी ने प्रेमिका शरीर के टुकड़े—टुकड़े कर जंगल में फेंका

01


राजस्थान कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज रविवार को विधानसभा क्षेत्र सीकर के लक्ष्मणगढ़ में 15 किमी की पदयात्रा करेंगे। तय रूट के अनुसार वे लोगों से मुलाकात करेंगे। उनके साथ सभी स्थानीय पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने घोषणा की थी कि सभी मंत्री-पदाधिकारी हर माह एक दिन 15 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। जिसके बाद आज पीसीसी चीफ अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत कर रहें है।

आज होगा जयपुर महा खेल का समापन, पीएम मोदी वीसी के जरिए कार्यक्रम में होंगे शामिल

01


बता दें कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अब एक्टिव मोड पर आ गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने शनिवार को 27 और ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश में 400 ब्लॉक हैं। इनमें से अब तक 339 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है। वहीं प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा 7 फरवरी को कोटा और 8 फरवरी को भरतपुर के दौर रहेंगे। वे यहां दोनों दिन संभाग सम्मेलनों में शामिल होंगे। इन सम्मेलनों को प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा व प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा संबोधित करेंगे।