Aapka Rajasthan

Gulab Chand Kataria: राजस्थान बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया बने राज्यपाल, असम राज्य में मिली नियुक्ति

 
Gulab Chand Kataria: राजस्थान बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया बने राज्यपाल, असम राज्य में मिली नियुक्ति

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें कि 12 राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति की गई है, जिसमें गुलाब चंद कटारिया की भी नियुक्ति हुई है। गुलाब चन्द कटारिया भारतीय जनता पार्टी से एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे राजस्थान सरकार के पूर्व गृह मंत्री हैं। वे राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और पार्टी की केन्द्रीय कार्य समिति के सदस्य हैं। वे उदयपुर के निवासी हैं और वहां से 9वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। पूर्व में वे राजस्थान सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रह चुके हैं।

सीएम गहलोत ने चुनावी साल में किया लोकलुभावना बजट पेश, यह 5 बड़ी घोषणाएं बदल सकती चुनावी पासा

01


1977 में गुलाब चंद कटारिया ने पहली बार 6वीं राजस्थान विधानसभा के लिए उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा और विजय हुए। यहां से वे लगातार जीतते आ रहे हैं। 1980 में हुए 7वीं राजस्थान विधानसभा के चुनाव भी फिर से जीत कर गुलाब चंद दूसरी बार विधान सभा सदस्य बने। इसी दौरान वे 1980-1981 तक राजस्थान विधानसभा के प्राक्कलन समिति के सदस्य भी रहे। 1981-1985 तक विधायक रहते हुए राजस्थान विधानसभा में प्राक्कलन समिति (अ) के सदस्य भी रहे। गुलाब चंद का राजनीतिक जीवन बहुत प्रगतिशील रहा है।

विधानसभा चुनाव से पहले फिर पीएम मोदी का आज राजस्थान दौरा, दौसा में बड़ी जनसभा को करेंगे संबोधित

01


गुलाब चंद कटारिया का यह रहा है राजनैतिक जीवन—
 -1977 - 1980 सदस्य, 6वीं राजस्थान विधान सभा
 -1980 - 1985 सदस्य, 7वीं राजस्थान विधान सभा
 -1989 - 1991 सदस्य, 9वीं लोक सभा
 -1993 - 1998 सदस्य, 10वीं राजस्थान विधान सभा
 -1998 - 2003 सदस्य, 11वीं राजस्थान विधान सभा
 -2003 - 2008 सदस्य, 12वीं राजस्थान विधान सभा
- 2008 - 2013 सदस्य, 13वीं राजस्थान विधान सभा
 -2013 - 2018 सदस्य, 14वीं राजस्थान विधान सभा
- 2018 - Con . सदस्य 15वीं

 पार्टी पदों पर कार्य-
 1977 - 1980 उपाध्यक्ष एवं महासचिव, जनता युवा मोर्चा
 1980 - 1985 सचिव, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राजस्थान
 1986 - 1993 महासचिव, भाजपा, राजस्थान
 27/05/1999 - 19/06/2000 भाजपा अध्यक्ष, राजस्थान
फरवरी 2023 राज्यपाल असम नियुक्ति