Aapka Rajasthan

Rajasthan mansoon 2022: राज्य में कल मानसून की होगी एंट्री, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट किया जारी

 
Rajasthan mansoon 2022: राज्य में कल मानसून की होगी एंट्री, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट किया जारी

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मानसून अपडेट की खबर में आपको बता दें कि कल राज्य में मानसून की एंट्री होने वाली है। कल राजधानी समेत प्रदेश भर में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर से मौसम के मिजाज बदलाव हो सकता है। प्रदेश में शुक्रवार से प्री मानसून की गतिविधियां सक्रिय होने के आसार हैं। प्री मानसून की गतिविधियां सक्रिय होने से आमजन को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकेगी। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश में उदयपुर सहित कोटा संभाग के 9 जिलों में बूंदाबांदी और हल्की धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में 10 जून को मौसम विभाग ने राज्य में मानसून का अलर्ट जारी किया है।

बीजेपी और कांग्रेस के लिए आज चुनावी रणनीति का आखिरी दिन, कल होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

01

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक राजस्थान में नमी का स्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। नमी का स्तर बढ़ने से बारिश की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। बता दें कि वर्तमान में दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा गोवा के पास है। केरल के अलावा मानसून का प्रवेश दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों में हो चुका है।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल, BTP ने व्हीप जारी कर दोनों विधायकों को मतदान से रोका

01

प्रदेश में बीते 24 घंटों में धौलपुर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश में बुधवार को ज्यादातर शहरों में मौसम पूरी तरह साफ रहा था। वहीं कुछ जगहों पर तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट भी देखने को मिली है। बता दें कि प्री मानसून की बारिश 12 जून तक होगी। साथ ही जयपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ जिले में बादल छाए रहेंगे। साथ इन जिलों में बारिश होने के भी आसार है। पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में इस दौरान गर्मी का असर बना  रहेगा।

01

मौसम केंद्र जयपुर कि जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि इस साल देश में सबसे ज्यादा लू का दौर राजस्थान में चला है। पिछले 3 महीनों में 51 दिनों तक प्रदेश में हीटवेव का दौर रहा, जो पिछले एक दशक में सबसे अधिक है। हालांकि उमस भरी गर्मी का दौर अभी जारी रहने की संभावना भी है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में अपेक्षाकृत तेज हवाएं चलने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।