Aapka Rajasthan

Rajasthan by-election 2022: सरदारशहर उपचुनाव के 12 प्रत्याशियों की किस्मत पर आज होगा फैसला, सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू

 
Rajasthan by-election 2022: सरदारशहर उपचुनाव के 12 प्रत्याशियों की किस्मत पर आज होगा फैसला, सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज शुक्रवार शाम तक आ जाएगा। सुबह आठ बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू होगी। सरदारशहर विधानसभा सीट विधायक पं. भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद खाली हुई थी। 5 दिसंबर को हुए उपचुनाव में 295 मतदान केंद्रों पर 72.09 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर कांग्रेस के अनिल शर्मा, भाजपा के अशोक पींचा और आरएलपी के लालचंद मूड के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, उपचुनाव के मैदान में 12 उम्मीदवार हैं, जिनकी किस्मत पर आज फैसला होगा।

कोटा में आज भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन की शुरूआत, अनंतपुरा वेलकम गेट से रंगपुर तक चलेंगी नाॅनस्टाॅप

01

चूरू को जानने और समझने वालों की मानें तो चुनाव का परिणाम सबको चौंकाने वाले होगा। पहली बात तो सरदारशहर में उपचुनाव हुआ है और दूसरी बात यह कि बीते 10 साल में यह सबसे खराब वोटिंग परसेंटेज रहा है। इसके पीछे कारण जो भी दिए जाएं, लेकिन एक बड़ी वजह कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' भी मानी जा रही है। आज 8.00 बजे से वोटों की गिनती शुरू होने जा रही है।  इस परिणाम से साल 2023 के चुनाव के लिए शंखनाद हो जाएगा। सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से यहां बीएसएफ, आरएसी और राजस्थान पुलिस की टीम तैनात की गईं है। साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि शाम करीब चार बजे तक उपचुनाव के परिणाम की घोषणा हो सकती है। 

हिंडौली में भारत जोड़ो यात्रा के यात्री दुर्घटना का शिकार, हादसे में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत 4 गंभीर घायल

01

सरदारशहर सीट कांग्रेस नेता पंडित भंवरलाल शर्मा के निधन से खाली हुई है। शर्मा छह बार विधायक रह चुके हैं। 9 अक्टूबर को उनका निधन हो गया था। लोगों की सहानुभूति को देखते हुए कांग्रेस ने शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को टिकट दिया था। भाजपा ने अशोक कुमार पिंचा को चुनाव मैदान में उतारा है। सरदारशहर सीट पर जाट समाज का दबदबा होने के बाद भी भाजपा और कांग्रेस ने इस समुदाय के किसी दावेदार को चुनाव मैदान में नहीं उतारा था। इससे समाज के लोगों में नाराजगी बताई जा रही थी। इसी नाराजगी को भुनाने के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी यानी आरएलपी ने लालचंद मूंड को प्रत्याशी बनाया था। अब देखना यह है कि किसकी रणनीति काम आती और सरदारशहर का सरदार कौन बनता है।