Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: हिंडौली में भारत जोड़ो यात्रा के यात्री दुर्घटना का शिकार, हादसे में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत 4 गंभीर घायल

 
Rajasthan Breaking News:  हिंडौली में भारत जोड़ो यात्रा के यात्री दुर्घटना का शिकार, हादसे में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत 4 गंभीर घायल

बूंदी न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि बूंदी हिड़ौली इलाके में भारत जोड़ो यात्रा के यात्री दुर्घटना का शिकार हो गए है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे कांग्रेस कार्यकता प्रदेश यात्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बूंदी के नेशनल हाइवे नंबर 52 पर नारायणपुर गांव के पास हुआ। हादसे में रामचंद्र पुत्र हुक्माराम धुवाला हनुमान नगर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को  गंभीर हालत में इलाज के लिए बूंदी के राजकीय जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों ने राजच्रंद को मृत घोषित कर दिया। 

अजमेर एसीबी की पाली के जैतारण में बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार के रीडर को 6 हजार रूपए की रिश्वत लेते किया ट्रैप

01

बसोली थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार को हाइवे 148 डी सथूर नारायणपुर चौराहे के पास ट्रेलर और स्कॉर्पियो में जोरदार भिड़ंत हो गई है।  हादसे में स्कॉर्पियो आगे से चकनाचूर हो गई और दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार भीलवाड़ा हनुमान नगर धावल निवासी रामचंद्र पुत्र हुक्माराम मीणा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में जहाजपुर निवासी अनिल उपाध्याय , हरलाल कीर, हंसराज मीणा और रामसिंह मीणा को गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना में मृतक और उसके साथी भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासी है। मंगलवार को सभी जहाजपुर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कोटा आए थे और बुधवार को वापस लौटते समय उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी 148 डी हाइवे पर दुर्घनाग्रस्त हो गई है। 

कोटा में आज भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन की शुरूआत, अनंतपुरा वेलकम गेट से रंगपुर तक चलेंगी नाॅनस्टाॅप

01

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर अपने घर लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तत्काल राहत बचाव के लिए जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी सहित अन्य अधिकारियों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचने के आदेश दिए।  कलेक्टर तत्काल हॉस्पिटल पहुंचे और गंभीर घायलों के उपचार की जानकारी ली। हादसे की जानकारी लगते ही जहाजपुर से कांग्रेस विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में स्थानीय नेताओं सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड लगी हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले रामचंद्र और घायलों के परिवार को जानकारी दे दी गई हैं।