Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Alert: राज्य में आसमान से बरस रहीं आग से बढ़ी भीषण गर्मी, 15 मई तक कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी

 
Rajasthan Weather Alert: राज्य में आसमान से बरस रहीं आग से बढ़ी भीषण गर्मी, 15 मई तक कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि राज्य में इस वक्त आसमान से आग बरस रहीं है। राजस्थान में लोग बढ़ती भीषण गर्मी से बेहाल होते नजर आ रहें है। दिन के समय सबसे व्यस्त मार्ग भी सुनसान से दिखाई दे रहें है। राज्य के मौसम विभाग ने 15 मई तक कई जिलों भीषण गर्मी के साथ हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 मई के दौरान पूर्वी राजस्थान के जिलों में लू चलने की आशंका है। इस बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री होने की संभावना जताई गई है।

कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी पहुंची उदयपुर, सोनिया गांधी जल्द विशेष विमान से पहुंचेगी


मौसम विभाग के अनुसार 16 मई से पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादल दिख सकते हैं और तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन इससे 15 मई तक राज्य में भीषण गर्मी देखने को मिलेंगी। इस वक्त राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में बाड़मेर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है।

अजमेर में सांसद किरोड़ी लाल मीणा का हाईवोल्टेज ड्रामा, गाड़ी से निकल कर लगाई सड़क पर दौड़

02

राजधानी जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर सहित आसपास के इलाके को 15 मई तक लू के थपेड़े दिखाई दे सकते है। जोधपुर में अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां भी लू चलने की संभावना है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां भी लू चलने का अनुमान है।