Rajasthan Breaking News: कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी पहुंची उदयपुर, सोनिया गांधी जल्द विशेष विमान से पहुंचेगी
उदयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी आज से उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित कर रही है। नव संकल्प शिविर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी चेतक एक्सप्रेस से उदयपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरे। स्टेशन पर राहुल गांधी के स्वागत करने के लिए सीएम गहलोत के साथ कांग्रेस के आला नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें है। इस दौरान वहां पर उदयपुर के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बाद में वे बस में सवार होकर चिंतन शिविर वाले स्थान के लिए रवाना हो गए। राहुल के नजदीक की सीट पर सीएम अशोक गहलोत बस में बैठ कर रवाना हुए है।
Shri @RahulGandhi with the Congress party's top leadership, enroute the 'Nav Sankalp Chintan Shivir - 2022', Udaipur. pic.twitter.com/lb2TAdEkOv
— Congress (@INCIndia) May 13, 2022
वहीं नव संकल्प शिविर के लिए प्रियंका गांधी भी डबोक एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी है. उसके बाद वह कड़ी सुरक्षा के साथ चिंतन शिविर के लिए रवाना हुई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचेगी। इसके बाद चॉपर से ताज अरावली पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करेंगे।
राज्य में मई माह में बढ़ती भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने 15 जिलों में जारी किया लू का अलर्ट
नव संकल्प शिविर, उदयपुर
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 13, 2022
साहस, संग्राम और स्वाभिमान की धन्य धरा मेवाड़ में आपका सहृदय स्वागत एवं अभिनंदन... pic.twitter.com/bkNAjFDHw7
आपको बता दें कि नवसंकल्प चिंतन शिविर की शुरुआत आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संबोधन के साथ होगी। इसके बाद छह अलग अलग समूहों में नेता चर्चा करेंगे और फिर इससे निकले निष्कर्ष को नवसंकल्प के रूप में कांग्रेस कार्य समिति 15 मई को मंजूरी देगी। राहुल गांधी 15 मई को शिविर को संबोधित करेंगे।

इस आयोजन की शुरुआत होने से एक दिन पहले गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पिछले सात साल से देश के जो हालात हैं, वो सब आप जानते हैं। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, देश में तनाव बढ़ना, हिंसा का माहौल होना चिंता का विषय है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अफसोस होता है जब यह सुनते हैं 70 साल में क्या हुआ है? वो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं। कांग्रेस मुक्त भारत कभी नहीं होगा, ये बात करने वालों से देश कभी खुद हो मुक्त हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा जांच एजेंसियों का दुरूपयोग किया जा रहा है।
