Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में चरम पर पहुंचने लगी गर्मी, आगामी 21 मई तक 10 जिलों में भीषण गर्मी और लू का येलो अलर्ट जारी
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट खबर में आपको बता दें कि प्रदेश में गर्मी का सितम एक बार फिर से हावी होने लगा है और अब धीरे—धीरे गर्मी चरम पर पहुंच रहीं है। जयपुर समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर बुधवार से शुरू हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार लू चलने के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है। चिकित्सा और मौसम विभाग ने आमजन को लू से बचने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में फिर से गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को प्रचंड लू चलने के बाद तापमान में हल्की गिरावट होगी, लेकिन लू जारी रहेगी।
जयपुर में तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, पुलिस कर रहीं कार चालक की तलाश

बीते दिनों प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान गंगानगर और बाड़मेर का दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटे की बात की जाए तो श्रीगंगानगर में 45.1 डिग्री और बाड़मेर का 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतर जगहों पर 41 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो अजमेर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 39.8 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 42.8 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 42.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 43.9 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 42.8 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 43 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 42 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
सीएम गहलोत ने एमएलए घोघरा के इस्तीफे पर कहा— प्रदेश में कानून का राज कायम
🥵Mercury is set to cross 45°C in many parts of North-West India. Hot days will be followed by dust storms. Keep yourself updated: https://t.co/9x2QvNQk6D#heatwave #india #rajasthan #jaipur #delhi #haryana #punjab #madhyapradesh #heat #tapman pic.twitter.com/BHQQfBDfan
— Weather & Radar India (@WeatherRadar_IN) May 19, 2022
इसके अलावा पाली में 41.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 42.6 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 40.3 डिग्री सेल्सियस,बीकानेर में 42.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 44 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 45.1 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 44.7 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 41.8 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 42 डिग्री सेल्सियस, बारां में 43.3 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 41 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 44.1 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 40.2 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 39.8 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 43.5 डिग्री सेल्सियस, करौली में 44.5 डिग्री सेल्सियस, बांसवाड़ा में 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रहने की संभावना है। प्रदेश में आगामी 21 मई तक 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में इस सप्ताह गर्मी का सितम पूरी तरह से अपने चरम पर हावी रहेगा। गर्मी का मई माह का असर जून में और भी भीषण दिखाई देंगा और गर्मी अपने चरम पर पहुंचती हुई नजर आ सकती है।
