Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जयपुर में तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, पुलिस कर रहीं कार चालक की तलाश

 
Rajasthan Breaking News: जयपुर में तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, पुलिस कर रहीं कार चालक की तलाश

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि जयपुर में हिंट एंड रन का मामला सामने आया है। राजधानी के झोटवाड़ा थाना इलाके में नाकाबंदी कर रहे दो पुलिसकर्मियों को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। नाकाबंदी पॉइंट पर बैरिकेड के पास खड़े दो पुलिसकर्मी कार की टक्कर से कई मीटर दूर सड़क पर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान नाकाबंदी पॉइंट पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी अपने घायल साथियों को संभालने में लग गए और आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। आरोपी चालक ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर कार को छोड़ दिया और भाग निकला। जिसकी तलाश की जा रहीं है।

तबादलों की मांग को लेकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों का शहीद स्मारक पर प्रदर्शन, आज भी कड़ी धूप में दिया धरना


दुर्घटना थाना पश्चिम के जांच अधिकारी रामनरेश ने बताया कि झोटवाड़ा थाना और ट्रैफिक पुलिस के पुलिसकर्मी देर रात तकरीबन 1 बजे के करीब कांटा चौराहा पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार आई जिसने बैरिकेट्स के पास खड़े एक हेड कांस्टेबल और कॉन्स्टेबल को जोरदार टक्कर मारी। कार की टक्कर से दोनों ही पुलिसकर्मी उछलकर कई मीटर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनका इस वक्त अस्पताल में इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि राजधानी जयपुर में बीते दिन हुई रामबाग चौराहे पर कार सवार और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच में झड़प का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें में दिखाई दे रहा है कि कार सवार ट्रैफिककर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते है।

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, कॉन्स्टेबल को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया ट्रैप

01

वहीं, पकड़े जाने के डर से आरोपी चालक घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर अपनी कार को छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची झोटवाड़ा और दुर्घटना थाना पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया है। साथ ही कार के नंबरों के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें यह पूरी वारदात कैद हुई है. हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत ही मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक पुलिसकर्मी को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।