Rajasthan Breaking News: सीएम गहलोत ने एमएलए घोघरा के इस्तीफे पर कहा— प्रदेश में कानून का राज कायम
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि डूंगरपुर में एसडीएम और सरकारी कर्मचारियों के साथ किए गए व्यवहार और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज होने के बाद एमएलए गणेश घोघरा ने अपना इस्तीफ दे दिया है। ऐसे में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीसीसी में पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाड़िया को पुष्पांजलि अर्पित की है। इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़िया जी हमारे बीच से चले गए, दोनों पति-पत्नी चले गए। कोरोना के चलते उनका दिल्ली में दाह संस्कार हुआ। ऐसे में कोरोना को भी गंभीरता से लेना चाहिए।
जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, कॉन्स्टेबल को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया ट्रैप
कोरोना को लेकर मैं कहना चाहूंगा कि इसे गंभीरता से लेना चाहिए, डॉक्टर्स से मेरी बात होती रहती है, कल रात को ही मैंने बातचीत की। प्रदेशवासियों को निवेदन करना चाहूंगा कि आप ध्यान रखें, कोई सिम्प्टम्स हों तो डॉक्टर को दिखाएं, लापरवाही कोई नहीं करे ये मेरा आग्रह रहेगा। pic.twitter.com/mQLAhZlNrx
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 19, 2022
वहीं गणेश घोघरा के इस्तीफे को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि वह हमारा नौजवान साथी है, संघर्ष करता रहता है। हमारा असली काम लोगों के काम करना है। इसी के चलते वहां पर अति उत्साह में एसडीएम को बंद कर दिया गया। लेकिन प्रदेश में कानून का भी राज होना चाहिए। इसको लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई गई। प्रदेश में कोई हिंसा करेगा तो कानून अपना काम करेगा। हम गणेश घोघरा से समझाइश करेंगे। हम बातचीत करेंगे उनकी शिकायतों को दूर करेंगे। मैंने सभी अधिकारियों को निष्पक्षता का काम करने को कहा है। चाहे किसी की भी सिफारिश हो, कानून के दायरे में ही काम होने चाहिए।
जयपुर में तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, पुलिस कर रहीं कार चालक की तलाश
मैं बार-बार जो बोलता हूं देश किस दिशा में जा रहा है, किस दिशा में जाएगा किसी को मालूम नहीं है क्योंकि जो लोग सत्ता में बैठे हुए हैं इनको जनता का भय नहीं है, हिंदू धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं तो इनको ये घमंड आ गया है कि सब हिंदू हमारे साथ में हैं, कौन हमारा क्या बिगाड़ लेगा? pic.twitter.com/1xsgxfppNq
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 19, 2022
राजस्थान पुलिस के पेपर आउट होने पर सीएम गहलोत ने कहा ने कहा कि देशभर में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। बिहार में भी पर्चे आउट हो रहे हैं। बेरोजगारी के कारण क्राइम बढ़ा है। पर्चे आउट होना भी इसी का कारण है। यह चिंता की बात है। राजस्थान में कानून बनाया है। जल्द ही इसे लागू कर धरातल पर उतारा जायेंगा और राज्य में कानून व्यवस्था को और भी मजबूत बनाया जायेंगा।
महंगाई की, बेरोजगारी की कोई चिंता नहीं कर रहे हैं, 2014 में जब कैंपेन किया तो मोदी जी ने कहा 2 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा प्रतिवर्ष, उसको तो सब भूल गए हैं और इसीलिए देश के अंदर माहौल बना रखा है तनाव का, दंगों का, जिससे कि ध्यान डायवर्ट रहे, ये बहुत बड़ा आरोप है हमारा उनके ऊपर। pic.twitter.com/nDJXVq3myF
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 19, 2022
सीएम गहलोत ने इससे आगे बोलते केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि देश में आज तनाव का माहौल है। आज पूरे देश में दंगों का माहौल बना दिया है। केंद्र सरकार युवाओं, बेरोजगारों पर ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में आज देश किस दिशा में जा रहा है किसी को भी मालूम नहीं है। आज हिंदू के नाम पर राजनीति की जा रही है। लोग क्या कहेंगे इन्हें मतलब नहीं, इन्हें तो हिंदू के नाम पर राजनीति करनी है। करौली, जोधपुर, रामगढ़ में हमने दंगे भड़कने नहीं दिया। हमने स्थिति पर तुरंत नियंत्रण कर लिया। प्रदेश में चुनाव आ रहे हैं ऐसे में भाजपा चाहती है कि कांग्रेस को कैसे बदनाम किया जाए,यह सब प्रायोजित है।
