Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश के पारे में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी, सुबह और शाम सर्दी का असर दिन में धूप से राहत

 
Rajasthan Weather Alert:  प्रदेश के पारे में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी, सुबह और शाम सर्दी का असर दिन में धूप से राहत

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि प्रदेश प्रदेश के पारे में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इससे आज भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पारे में हल्की सी बढ़त दर्ज हुई। सबसे ठंडे चल रहे शेखावाटी इलाके में भी न्यूनतम तापमान थोड़ा ऊपर चढ़कर पांच डिग्री से पार हो गया। जो फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में 5.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह दक्षिणी हवाओं का चलना है। इस बीच प्रदेश में मौसम आगे भी शुष्क रहने का ही अनुमान है। जिसमें तापमान में हल्के उतार व चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।

सीएम गहलोत ने गुजरात चुनाव को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- पीएम मोदी को कैंपनिंग करने की क्या जरूरत ?

01

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक महत्वपूर्ण पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में राजस्थान सहित उत्तरी मैदानी इलाकों में भी बारिश की कोई गतिविधि नहीं होगी। ऐसे में कोहरे व तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। जिसके असर से प्रदेश का तापमान जमाव बिंदू से नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चुरू, सीकर, हनुमानगढ़ में सर्दी का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है। यहां पर सुबह और शाम व रात में ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि दिन के समय सूर्य की धूप से राहत मिलती नजर आई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में लगात्तार गिरावट दर्ज की जा रहीं है। जिससे रात के समय सर्दी का अहसास बढ़ता जा रहा है।

कोटा संभाग की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लगी बिगड़ने, रेजिडेंट डाॅक्टरों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी

01

वहीं, शेखावाटी अंचल में तापमान में हल्की बढ़त के बावजूद सर्दी का असर कायम है। जिससे बचने के लिए लोगों को सुबह- सुबह आग का सहारा भी लेना पड़ा। हालांकि सूर्योदय के बाद सर्दी का असर थोड़ा कम हो गया।लेकिन गर्म कपड़ों का सहारा अब भी लेना पड़ रहा है। इस दौरान कुछ इलाकों में ओस भी गिरी है।  प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में लगात्तार गिरावट दर्ज की जा रहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। जिसके असर से प्रदेश का तापमान जमाव बिंदू से नीचे जा सकता है।