Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जयपुर में बेरोजगारों की युवा आक्रोश महारैली, शहीद स्मारक से सिविल लाइन फाटक तक निकाली जायेंगी रैली

 
Rajasthan Breaking News: जयपुर में बेरोजगारों की युवा आक्रोश महारैली, शहीद स्मारक से सिविल लाइन फाटक तक निकाली जायेंगी रैली

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी जयपुर से सामने आ रहीं है। राजधानी जयपुर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनल तले आज बेरोजगार आक्रोश महारैली निकाली जाएगी। इसके लिए बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा शहीद स्मारक पर प्रदर्शन करते हुए इक्कठा हुए है। बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि बेरोजगारों की लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए आज शहीद स्मारक से सिविल लाइंस फाटक तक बेरोजगार आक्रोश महारैली निकाली जाएगी। महारैली से पहले शहीद स्मारक पर एक बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 

उदयपुर जिले के 8 मजदूरों की बिहार में दर्दनाक मौत, लोहे के पाइप से भरे ट्रक के नीचे दबने से हुआ हादसा


शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में बेरोजगार प्रदर्शन कर रहें है। बेरोजगार आक्रोश महारैली के रूप में शहीद स्मारक से रवाना होकर अलग-अलग रास्तों से सिविल लाइंस फाटक तक जाएंगे। उपेन यादव ने कहा कि आंदोलन इतना बड़ा होगा कि सरकार के प्रतिनिधि हमारे पास आएं और हर बेरोजगारों की मांग को सुन सकें। बेरोजगारों की प्रमुख मांगों में प्रदेश को पेपर लीक मुक्त प्रदेश बनाने और कांस्टेबल भर्ती लीक पेपर प्रकरण के आरोपियों को नए नकल विरोधी कानून के तहत सजा देने की मांग, पंचायती राज एलडीसी भर्ती 2013, प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2018, शिक्षक भर्ती 2012, स्कूल व्याख्याता भर्ती 2018, पशु चिकित्सक भर्ती 2019 जल्द से जल्द पूरी की जाए। 

कांग्रेस नेता दिनेश मिश्रा पर लगा पट्टा जारी करने में धांधली का आरोप, नगरपालिका के सामने प्रदर्शन जारी


इसके अलावा वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2016 की पिक अप लिस्ट जारी की जाए, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में विशेष शिक्षकों के पद अधिक से अधिक निकाले जाए, पंचायतीराज जेईएन, एलडीसी, आरएएस, एसआई,पीटीआई, कनिष्ठ अनुदेशक, जूनियर अकाउंटेंट, रेडियोग्राफर लैबटेक्नीशियन, ईसीजी नर्स ग्रेड 2, फार्मासिस्ट, नेत्र सहायक, सूचना सहायक प्रोग्रामर, कृषि अभियंता, पुस्तकालयाध्यक्ष, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कॉलेज शिक्षा में पीटीआई लाइब्रेरियन, नगर निकायों में और जलदाय विभाग में भर्तियों की विज्ञप्तिया जल्द जारी की जाए।


बेरोजगारों की मांग है कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का विस्तृत सिलेबस के साथ वरिष्ठ अध्यापक भर्ती ,स्कूल व्याख्याता भर्ती की परीक्षा तिथि जल्द से जल्द घोषित की जाए। फर्जी डिग्री, डिप्लोमा, खेल प्रमाण पत्र दिव्यांग सर्टिफिकेट के लिए सरकार सख्त से सख्त कानून बनाए।