Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: कांग्रेस नेता दिनेश मिश्रा पर लगा पट्टा जारी करने में धांधली का आरोप, नगरपालिका के सामने प्रदर्शन जारी

 
Rajasthan Breaking News: कांग्रेस नेता दिनेश मिश्रा पर लगा पट्टा जारी करने में धांधली का आरोप, नगरपालिका के सामने प्रदर्शन जारी

दौसा न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि दौसा जिले की लालसोट नगरपालिका प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेता व पूर्व चेयरमैन दिनेश मिश्रा के नाम पट्टा जारी करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पार्षदों व आम जनता ने ईओ तथा चेयरमैन पर पटटे के नाम पर की गई धांधली का आरोप लगाते हुए जारी किए गए पट्टे को निरस्त करने तथा चेयरमैन व ईओ को निलंबित करने की मांग करते हुए नगरपालिका के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया है।

रीट परीक्षा 2022 के आवेदन का आज अंतिम दिन, अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन

01

इससे पूर्व भाजपा नेता भाजपा नेता रामबिलास मीना, पूर्व वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम जोशी, अनिल बैनाडा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि हाडा, पार्षद चिराग जोशी समेत दर्जनों लोगों ने अधिशासी अधिकारी सीमा चौधरी से मिलकर जारी किए गए पट्टे की नकल व अन्य पत्रावलियों की नकल मांगी। जिस पर कानून का हवाला देते हुए ईओ ने कहा कि नकल संबंधित पार्टी का जवाब आने के बाद दी जाएगी। इसके लिए संबंधित को सात दिवस का नोटिस जारी कर दिया है जवाब नहीं आने की दशा में नगरपालिका पट्टे की नकल जारी कर देगी। इससे प्रदर्शनकारी नेता जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और नगरपालिका के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए है।

उदयपुर जिले के 8 मजदूरों की बिहार में दर्दनाक मौत, लोहे के पाइप से भरे ट्रक के नीचे दबने से हुआ हादसा

01

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह गांव का मुद्दा है। मास्टर प्लान 2031 में सुविधा के लिए पट्टा जारी कर भूखंड को सुविधा हेतु आरक्षित किया गया है, लेकिन पालिका प्रशासन ने नियमों की अनदेखी कर पट्टा जारी कर दिया। प्रशासन से उन्होंने पटटा निरस्त करने की मांग की है। गांव के हित को देखते हुए अब इस आंदोलन को तेज किया जायेंगा।

01

इधर ईओ सीमा चौधरी ने नियम विरूद्ध जारी किए गए पट्टे के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पट्टा नियमों की पूरी पालना के बाद दिया गया है। पट्टे की नकल दिए जाने के लिए संबंधित को नोटिस दे दिया गया है, सात दिवस में जवाब नहीं आने पर नियमानुसार पट्टे की नकल दे दी जाएगी। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया है। जिसके चलते आज आक्रोशित लोगों ने नगरपालिका के गेट पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया है।