Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित, राज्य के कई जिलों में चल रहीं भीषण लू
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि राजस्थान के कई जिले भीषण लू की चपेट में हैं। राज्य के अधिकतर हिस्सों में गुरुवार को गर्म हवाओं का असर देखने को मिला है और यह आज भी जारी है। अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा बाड़मेर और धौलपुर में रहा है। यहां भीषण लू के चलने और तापमान में बढ़ोतरी की वजह से आम लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा है। प्रदेश के प्रमुख जिलों में तापमान में एक डिग्री से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
जालोर में ACB की बड़ी कार्रवाई, रेंजर और दो वनपाल रक्षकों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर
— DPK NEWS (@Dpknewsindia) May 19, 2022
कई जिलों में फिर पारा 45 डिग्री पार
21 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत
प्रदेश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में बूंदाबांदी के आसार
जोधपुर,बीकानेर संभाग में हीटवेव चलने का अलर्ट#WeatherUpdate #weather_rajasthan pic.twitter.com/ik1Knoy9y5
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को बाड़मेर-धौलपुर 47.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य के सबसे गर्म स्थान रहे। हनुमानगढ़ के सांगरिया में 46.8 डिग्री, चूरू में 46.6 डिग्री, करौली-पिलानी में 46.5 डिग्री सेल्सियल रहा। गंगानगर-अलवर में 46.2 डिग्री, नागौर में 46.1 डिग्री, जैसलमेर-बीकानेर में 46 डिग्री, बांरा-अंता में 45.9 डिग्री और सवाईमाधोपुर में 45.7 डिग्री पारा पहुंच गया है।
बीजेपी का मिशन मरूधरा का शंखनाद, वीसी के जरिए बीजेपी पदाधिकारियों को पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र
#Weather
— INDIA NEWS RAJASTHAN (@raj_indianews) May 19, 2022
मौसम अपडेट जयपुर
आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर भागों का अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा यानी तीव्र हीटवेव का दौर अभी भी अगले 48 घंटे तक बना रहेगा।
21 मई से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी, हीटवेव से राहत मिलेगी।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी पारा 45.5 डिग्री दर्ज किया गया, कोटा में भी 45.5 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। जोधपुर में 45.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 45 डिग्री और अन्य जगहों पर 44 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर भागों का अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। मतलब साफ है कि अभी भीषण लू का प्रकोप अगले 48 घंटे तक बना रहेगा।
#WeatherUpdate | Today, heavy rains will lash #Andaman & Nicobar islands, #NorthEast, #Karnataka and #Kerala. #JammuKashmir, #Ladakh are in for widespread rains and hailstorms.
— The Weather Channel India (@weatherindia) May 20, 2022
West #Rajasthan will witness heatwave conditions.
Full forecast: https://t.co/JB9vWIOHfI pic.twitter.com/8v4uNKnhMI
प्रदेश में 22-23 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ से राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें, तो 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा से पहले बारिश होने और आंधी चलने के आसार हैं। प्रदेश में 21 मई से नए वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। इस वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर समेत 10 जिलों में 2 दिन हल्की बारिश हो सकती है।
