Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जयपुर में बेरोजगारों का आज प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन, वार्ता सफल नहीं होने पर आंदोलन रहेगा जारी

 
Rajasthan Breaking News: जयपुर में बेरोजगारों का आज प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन, वार्ता सफल नहीं होने पर आंदोलन रहेगा जारी

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि करीब 28 मांगों को लेकर राजस्थान के बेरोजगार एक बार फिर से आंदोलन करते हुए दिखाई दिए है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले दिए इस धरने में बड़ी संख्या में बेरोजगारों ने एकत्रित होकर अपनी एकता दिखाई है। साथ ही आज सुबह से धरने पर बैठने के बाद करीब 4 घंटें तक भी कोई वार्ता नहीं होने के चलते बेरोजगारों ने आखिरकार 2 बजे सिविल लाइन कूच किया है।

कोटा में जमीन विवाद को लेकर झगड़े में कुल्हाडी से काटकर युवक की हत्या, पुलिस मामले जांच में जुटी


वहीं, सिविल लाइन में मौके पर मौजूद भारी पुलिस जाप्ते द्वारा बेरोजगारों को शहीद स्मारक के गेट पर ही रोक दिया। जिसके बाद बेरोजगारों ने शहीद स्मारक के गेट पर ही धरना शुरू किया, पुलिस और बेरोजगारों के बीच में करीब 2 घंटें तक तनानती की स्थिति देखने को मिली है। जिसके बाद आखिरकार वार्ता के रास्ते खुले और 11 सदस्यीय एक प्रतिनिधि मंडल को वार्ता का के लिए सीएमओ में बुलाया गया। वार्ता के निमंत्रण के बाद राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि अपनी विभाग मांगों को लेकर पहले ही सरकार को चेतावनी दे दी थी, लेकिन इसके बाद भी सरकार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया।

सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने की विश्वेंद्र सिंह से मुलाकात, जानें एक महीनें में तीसरी मुलाकात की वजह


उपेंद्र यादव ने बताया है कि पिछले आंदोलनों के बाद सरकार से विभिन्न स्तरों पर समझौते हुए है। लेकिन अभी तक भी समझौतों की शर्ते पूरी नहीं हुई है। जिसके चलते बेरोजगारों को फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। आज सुबह 10 बजे से शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे थे, लेकिन 4 घंटे बाद निकलने के बाद भी किसी प्रकार की कोई वार्ता नहीं हुई। जिसके चलते हमें सिविल लाइन कूच का फैसला लेना पड़ा। इसके बाद सीएमओ में वार्ता के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को बुलाया गया है। जहां पर कुछ बातों पर सहमति बनी है। लेकिन अगर वार्ता सफल नहीं होती है, तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।