Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलन, मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में सर्दी तेज होने किया अलर्ट जारी

 
Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलन, मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में सर्दी तेज होने किया अलर्ट जारी

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि प्रदेश में दिसंबर माह के पहले सप्ताह में लगात्तार तापमान में गिरावट के कारण सर्दी बढ़ती जा रहीं है। वहीं प्रदेश के कई इलाको में ठंडी हवाओं के दौर के कारण अब गलन भी बढ़ने लगी है। राजस्थान के शेखावटी और फतेहपुर इलाके में बीती रात उत्तरी हवाएं बदलने और रफ्तार कम होने से चलने से गलन बढ़ गई है। अलसुबह करीब सात बजे कोहरा छाया रहा है। मौसम साफ होने के साथ शेखावाटी में पिछले दो दिन से सर्दी धूप निकली लेकिन उत्तरी हवाओं के कारण लगातार प्रदेश में ठिठुरन बढ़ती जा रही है। 

राजस्थान में जारी सियासी घमासान पर नए प्रभारी रंधावा का बड़ा बयान, कहा- जो कांग्रेस का नुकसान करते हैं, वो कांग्रेसी नहीं हो सकते

01

राजस्थान में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा सीजन में दूसरी बार शून्य पर पहुंच गया है। पर्वतीय शहर में चारों ओर ओस की बूंदे बर्फ के रूप में जम गई है। प्रदेश में अब दिसंबर माह में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है चित्तौड़गढ़ में एक ही रात में 2.1 डिग्री तापमान कम हुआ है। यानी पारा 10.1 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। मौसम विभाग की माने तो ठंड का यह प्रकोप अब जारी ही रहेगा। वैसे तो दिन भर मौसम साफ ही रहता है लेकिन रात होते ही हल्की धुंध शुरू हो जाती है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज लाडपुरा पहुंचेगी, राजस्थान कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी होंगे शामिल

01

तापमान में रात को लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से लोगों को ठंड ज्यादा महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना शुरू हो गया है। इतने दिनों तक मौसम शुष्क था। लेकिन न्यूनतम तापमान में अब और गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने की संभावना ज्यादा है और अधिकतम मैदानी इलाकों में सर्दी तेज होगी। 

01

सर्दी बढ़ने के साथ ही शहर में लोग अलाव का सहारा लेने लगे। बस स्टैंड हो या रेलवे स्टेशन आसपास लोग अलाव जलाते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा लोग सुबह होते ही घर के आंगन और छतों में भी धूप का आनंद लेते हुए नजर आने लगे हैं।