Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में सर्द हवाओं से चलने लगी शीत लहर, मौसम विभाग ने 11 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का जारी किया अलर्ट

 
Rajasthan Weather Alert:  राजस्थान में सर्द हवाओं से चलने लगी शीत लहर, मौसम विभाग ने 11 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का जारी किया अलर्ट

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि पहाड़ों में लगातार बर्फबारी हो रही है और इसकी वजह से राजस्थान के मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलने लगी है। जिससे प्रदेश में लगात्तार सर्दी के तेवर तीखे होते नजर आ रहे है। राजस्थान के चूरू, फतेहपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर समेत प्रदेश के कइ शहरों में तापमान गिरने से सर्दी के तेवर तेज हो गए। चूरू, भीलवाड़ा में आज सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही सर्दी से अब लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है। इधर सीकर के फतेहपुर में इस सीजन में पहली बार बर्फ जमी हुई दिखी है। मौसम केन्द्र जयपुर से जारी रिपोर्ट देखें तो आज चूरू में न्यूनतम तापमान 3.5, भीलवाड़ा में 6.5, जबकि फतेहपुर में 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन का इन शहरों का सबसे कम तापमान रहा है। 

हिंडौली में भारत जोड़ो यात्रा के यात्री दुर्घटना का शिकार, हादसे में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत 4 गंभीर घायल

01

शेखावाटी में न्यूनतम तापमान आज 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे यहां मैदानों में ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 11 दिसंबर बाद से तापमान में गिरावट और ज्यादा हो सकती हैए जिससे सर्दी और ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के मुतााबिक राज्य में सर्दी के तेवर आने वाले दिनों में थोड़े और तेज होंगे। उत्तर भारत में एक हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिर्स्टबेंस सक्रिय हो रहा है, जिससे गिलगित, बाल्टिस्तान के अलावा कश्मीर और लद्दाख के एरिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश से साथ बर्फबारी होगी। ये सिस्टम 11 दिसंबर को पास आउट होगा, जिसके बाद उत्तर से बफीर्ली हवाएं मैदानी एरिया में आने लगेगी और तापमान में गिरावट होगी।

सरदारशहर उपचुनाव के 12 प्रत्याशियों की किस्मत पर आज होगा फैसला, सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू

01

मौसम विभाग के अनुसार, देश का गुलाबी शहर कहे जाने वाले जयपुर में न्यूनतम 10 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं अजमेर में न्यूनतम 9 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अलवर में तापमान 10 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं बीकानेर में न्यूनतम 9 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं बूंदी में तापमान 8 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं चूरू में न्यूनतम तापमान में 3 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके अलावा जैसलमेर में तापमान 10 से 27 डिग्री सेल्सियस,कोटा में न्यूनतम 9 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

01

राजस्थान में तापमान गिरने से कुछ समय पहले माउंट के मैदानों में बर्फ जमी दिखी थी, लेकिन आज फतेहपुर में भी बर्फ जमी दिखी।यहां सुबह-सुबह मैदानों में ओस की बूंदे बर्फ बन गई। हालांकि दिन निकलने और धूप तेज होने के साथ ही यह जल्दी पिघल गई। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया था।