Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में लगात्तार तापमान में गिरावट से बढ़ी सर्दी, 10 जिलों में रात का पारा जमाव बिंदु या उसके आसपास दर्ज

 
Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में लगात्तार तापमान में गिरावट से बढ़ी सर्दी,  10 जिलों में रात का पारा जमाव बिंदु या उसके आसपास दर्ज

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि प्रदेश में लगात्तार तापमान में गिरावट होने से अब सर्दी बढ़ने लगी है। नवंबर महीना बीतने के साथ ही राजस्थान में सर्दी का असर तेज हो चुका है। राजस्थान के कई इलाकों में आज रात का तापमान 3 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया है। वहीं नवंबर में ही कोहरा और ओस जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में अगले महीने में करीब 10 जिलों में रात का पारा जमाव बिंदु या उसके आसपास दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

कोटा में वन विभाग की टीम को मिली बड़ी सफलता, सप्ताह भर से आतंक मचाने वाले पैंथर को किया ट्रैकुलाइज

01

प्रदेश में आज सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में रहा है। यहां रात का पारा 2.4 डिग्री दर्ज किया गया है। यहां पिछले करीब 1 सप्ताह से भी ज्यादा समय से तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है। आज लगातार तीसरे दिन भी तापमान 5 डिग्री से नीचे है। जिसमें तीसरे दिन भी गिरावट आई है। वही जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट की मानें तो प्रदेश में फिलहाल अगले 1 सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में किसी भी हाल में सर्दी कम होने के आसान नहीं है। तापमान में भी करीब 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

सीएम गहलोत का आज करौली दौरा, श्रीमहावीरजी में महामस्तकाभिषेक और पंचकल्याणक महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

01

लगातार बढ़ रही सर्दी के बीच अब प्रदेश में दिनचर्या में भी काफी बदलाव हुआ है। मार्केट जल्दी बंद होने लगे हैं। वहीं अब सर्दियों में लोग गली मोहल्लों में अलाव तापते हुए देखे जा सकते हैं। मौसम विशेषज्ञों की माने तो इस बार प्रदेश में नवंबर महीने में बारिश बिल्कुल न के बराबर होने से मौसम लगातार साफ रहा। इसी का नतीजा रहा कि इस बार सर्दी भी जल्दी शुरू हो गई है। वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों की बात करें तो यहां सीधा असर हिमाचल और जम्मू-कश्मीर जैसे ही रातों में होने वाली बर्फबारी का पड़ रहा है। जिससे कि उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से इन इलाकों में तेज सर्दी का एहसास हो रहा है। यदि दिसंबर में विभिन्न पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ज्यादा होती है तो प्रदेश के मैदानी भागों में तेज सर्दी देखने को मिलेगी।