Aapka Rajasthan

Rajasthan Top Breaking News In 30 Seconds:राज्य में 46 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी, जानिए राजस्थान से जुडी हर छोटी-बड़ी खबर बस 30 सेकंड में

 
Rajasthan Top Breaking News In 30 Seconds:राज्य में 46 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी, जानिए राजस्थान से जुडी हर छोटी-बड़ी खबर बस 30 सेकंड में

जयपुर न्यूज़ डेस्क। राजस्थान में अब तक क्या रहीं सुर्खियां, कहां जारी है अपराध और किन मुद्दों पर जारी है सियासत। जानिए राजस्थान से जुडी हर छोटी-बड़ी खबर बस 30 सेकंड में......

राज्य में 46 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी, 2 दर्जन से अधिक जिलों में बदले गए सीएमएचओ

चिकित्सा विभाग ने राज्य के  46 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले किए हैं और  2 दर्जन से अधिक जिलों में सीएमएचओ बदले गए है।  जयपुर सीएमएचओ प्रथम के पद की विजय सिंह फौजदार को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि सीएमएचओ द्वितीय के पद पर डॉ.बाबू लाल मीणा को लगाया गया है।  चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा की अनुशंसा पर आदेश जारी किया गया है। 


नेशनल हेराल्ड के दफ्तर को ईडी ने किया सील, सीएम गहलोत और पीसीसी चीफ ने इस कार्रवाई को बताया अघोषित आपातकाल

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सुरक्षा तैनात करने और यंग इंडिया दफ्तर को सील करने को लेकर कांग्रेस ने ईडी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सीएम गहलोत और पीसीसी चीफ ने इस कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया है। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया  की कांग्रेस मुख्यालय एवं 10 जनपथ को पुलिस छावनी बनाने की कार्रवाई अघोषित आपातकाल है।  


प्रदेश में एक बार फिर बढ़ता कोरोना संक्रमण का खतरा, बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 343 के पार

राज्य में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता दिखाई दिया है। साथ ही  इससे होने वाली मौतों की संख्या भी एक महीने में डबल हो गई है। जून के मुकाबले जुलाई में दोगुना तेजी से संक्रमण बढ़ा है। वहीं अगस्त के पहले 3 दिन में भी लगातार बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। इसे देखते हुए हेल्थ मिनिस्टर परसादी लाल मीणा ने राज्य में सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जयपुर, जोधपुर जैसे शहरों में जहां पॉजिटिविटी रेट तेजी से बढ़ी है। 

आयकर विभाग की जयपुर और कोटा में बड़ी कार्रवाई, आकाश ग्रुप के 36 ठिकानों पर मारी गई रेड

प्रदेश में एक बार फिर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। इनकम टैक्स विभाग ने जयपुर के एक बड़े कारोबारी समूह पर कार्रवाई शुरू की है जिसमें जयपुर समेत कोटा में भी उसके ठिकानों पर दबिश दी गई है।  एरोड्रम सर्किल स्थित आकाश मॉल पर कारोबारी समूह का कार्यालय संचालित हो रहा था।  जहां पर आयकर विभाग की टीमों द्वारा छापेमार कार्यवाही की गई है।  

SMS अस्पताल के बाहर से बच्चे का अपहरण, CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल से बुधवार देर शाम एक 4 महीने के मासूम का अपहरण होने का मामला सामने आया है।  पुलिस ने मां की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि युवक ने पहले पीड़ित परिवार की मदद करने का झांसा दिया और फिर मौका पाकर बच्चे को लेकर फरार हो गया।  पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। 


प्रदेश में लंपी रोग का खतरा बढ़ा, 16 जिलों में गायों के ट्रांसपोर्टेशन पर रोक- लालचंद कटारिया

राजस्थान में गायों में लंपी रोग तेजी से फैल रहा है।  प्रदेश में इस रोग से प्रभावित 16 जिलों में गायों के ट्रांसपोर्टेशन पर रोक लगा दी गई है।  मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि पशु मेलों पर भी रोक के लिए कलेक्टर को जनप्रतिनिधियों से बातचीत के लिए निर्देश दिए गए है।  इसके अलावा पशुपालको से अपील की गई है की पशु में इस बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सा विभाग के टोल फ्री नंबरों पर संपर्क  करे। 


ग्राम सेवा सहकारी समितियों में व्यवस्थापकों के लिए सेवा नियम जारी, 3000 समितियों में होगी सीधी भर्ती

प्रदेश में जल्द ही 3000 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में व्यवस्थापकों की सीधी भर्ती की जाएगी।  इस के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है।  कृषि स्नातक या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीए डिग्री धारक को वरीयता और बोनस अंक का प्रावधान रहेगा।  अभ्यर्थी के पास आरएससीआईटी का प्रमाण पत्र होना चाहिए।  सहकारी भर्ती बोर्ड की ओर से वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा आयोजित की जाएगी।  जिसमें सामान्य ज्ञान, क्वान्टीटेटिव एप्टीयूड, कम्प्यूटर जनरल फाईनेंशियल अवेयरनेस, हिन्दी व अंग्रेजी के प्रश्न होंगे। 

पंचायतीराज मंत्री के इस्तीफे की डिमांड कर रहा सरपंच संघ, कल जयपुर में सरपंच महापड़ाव

पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा के इस्तीफे की मांग और ग्राम पंचायतों में अनियमितताओं को लेकर प्रदेश के सरपंच जयपुर में 5 अगस्त से डेरा डालेंगे ।  नागौर और बाड़मेर के आक्रोशित सरपंच पहले ही पैदल कूच कर चुके और आज राज्य के अन्य जिलों के सरपंच जयपुर कुछ करने वाले है। प्रदेशभर के सरपंच अपनी मांगो को लेकर राजधानी जयपुर में महापड़ाव करेंगे। 


कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के दूसरे फेज की परीक्षा आज से शुरू, 6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा 

देश की दूसरी बड़ी एंट्रेंस परीक्षा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के फेज-2 का आयोजन आज से शुरू हो रहा है।  इसमें 6 लाख 80 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।  सीयूईटी परीक्षा के माध्यम से 44 सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी, 12 स्टेट यूनिवर्सिटी, 13 डीम्ड यूनिवर्सिटी व 21 प्राइवेट यूनिवर्सिटी के अण्डर ग्रेजुएट लेवल के विभिन्न कोर्सेज की सीटों के लिए प्रवेश दिया जाएगा। 


प्रेम विवाह करने वाले जोड़े ने की सुरक्षा की मांग, बेटी को कुचलने के प्रयास का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

प्रेम विवाह करने वाले युवक नरेंद्र कुमार सैनी और उसकी पत्नी नगमा ने परिजनों से जान का खतरा बताकर जिला प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। बुधवार को पति-पत्नी ने एडीएम शहर को ज्ञापन सौंपकर परिजनों से जान का खतरा बताया है। 28 जुलाई को नगमा के पिता इस्लाम खान ने अपनी गर्भवती बेटी और उसके पति नरेंद्र को ऑटो से कुचलकर मारने का प्रयास किया था।  इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।