Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics: राजस्थान के नए सीएम के चेहरे पर आज लगेगी मुहर, सीएम गहलोत और सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी आज करेंगे बैठक

 
Rajasthan Politics: राजस्थान के नए सीएम के चेहरे पर आज लगेगी मुहर, सीएम गहलोत और सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी आज करेंगे बैठक

जयपुर न्यूज डेस्क। कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर राजस्थान की राजनीति में हलचल मची हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव दिखाई देंगा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी केरल के त्रिशूर में चल रही है। इस बीच राहुल गांधी दिल्ली वापस आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी आज सोनिया गांधी और प्रियंका के साथ मिलकर राजस्थान में नए सीएम के नाम पर फैसला लेंगे। बैठक में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी और अशोक गहलोत एक ही चार्टर प्लेन से दिल्ली पहुंचे हैं। 

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को बुलाया जयपुर, होटल में ले जाकर किया जबरन दुष्कर्म

01

राहुल गांधी की सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत के साथ होने वाली इस बैठक में इस बात पर चर्चा होगी की राजस्थान की कमान किसे सौंपी जाए, क्योंकि अशोक गहलोत कांग्रेस के अगले अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं और इस रेस में सबसे आगे भी बताये जा रहे हैं।  सूत्रों के अनुसार, आज की बैठक में राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। 

रीट परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित होने की संभावना, इसी माह के अंत तक हो सकता परिणाम जारी

01

राजस्थान के पंचायती राज और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेंद्र गुढा के एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने की स्थिति में अगर सचिन पायलट को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वो और अन्य पांच विधायक विरोध नहीं करेंगे।  गुढा उन छह विधायकों में शामिल रहें हैं जिन्होंने बसपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली थी। वैसे भी राजेंद्र गुढा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं। हालांकि, गुढा ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में अपना रुख साफ करते हुए ये संकेत दिए हैं कि वे किसी चेहरे के साथ नहीं है गुढा ने कहा कि कांग्रेस के हमारे नेता.. सोनिया जी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जो भी फैसला करेंगे उसको सारे लोग स्वीकार करेंगे और इसमें किन्तु-परन्तु की कोई बात नहीं है।