Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics: मंत्री गुढ़ा ने किया गजेंद्र सिंह शेखावत पर पलटवार, कहा- सावन के अंधे का सब हरा ही दिखाई देता

 
Rajasthan Politics: मंत्री गुढ़ा ने किया गजेंद्र सिंह शेखावत पर पलटवार, कहा- सावन के अंधे का सब हरा ही दिखाई देता

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की सियासत एक बार फिर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान से वार पलटवार की हो गई है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह के गुढ़ा को भरतपुरी लोटा बताए जाने पर वार-पलटवार शुरू हो गया है। गहलोत सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने इस पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा- गजेंद्र सिंह शेखावत, शेखावाटी की राजनीति को नहीं समझते, अगर समझते होते तो इस तरह की बात नहीं बोलते। गुढ़ा ने कहा कि गजेंद्र सिंह चुनाव जीत गए और मंत्री बन गए। सावन के अंधे को हरा ही हरा दिखता है, उसे यह पता नहीं होता कि ज्येष्ठ का महीना भी आता है, जिसमें सब जल जाता है।

सीएम अशोक गहलोत आज गुजरात का करेंगे दौरा, कांग्रेस आलाकमान ने दी विधानसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी

01

मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने शेखावत पर पलटवार करते हुए कहा शेखावाटी में 21 सीट हैं, जिनमें से 3 रिजर्व हैं और 18 जनरल सीट हैं, इन 18 सीटों पर आकर चुनाव लड़ लीजिए पता लग जाएगा। मैं जोधपुर आकर ही उन्हें जवाब दूंगा, हमारा आपस का लंबा-चौड़ा मामला है। गजेंद्र सिंह उम्र में बड़े हैं। इस मामले में शुरुआत उन्होंने की है तो वहां जाकर ही जवाब दूंगा। गुढ़ा ने कहा कि गजेंद्र सिंह ने जब जोधपुर से चुनाव लड़ा था तो मैं उनका लिहाज करके उनके खिलाफ वैभव गहलोत का प्रचार करने नहीं गया, जबकि वैभव गहलोत मेरा प्रचार करने गए थे। गजेंद्र सिंह ने इसके बावजूद इस तरह की बात कही, जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए। मैं उन्हें बड़ा भाई मानता हूं, लेकिन उन्होंने उसका मान नहीं रखा। अब मैं भी जोधपुर जाकर ही जवाब दूंगा।

प्रदेश में आज रोड़वेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, राजधानी जयपुर में एक घंटा बसों का संचालन रहा बंद

01

बता दे कि गजेंद्र सिंह शेखावत ने 12 अक्टूबर को गुढ़ा के क्षेत्र उदयपुरवाटी में एक कार्यक्रम में कहा था कि राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा का कोई स्टैंड नहीं है। राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के परिवार के लोग भी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते। उनके गांव के लोगों की बात तो छोड़िए। गुढ़ा की हालत तो अब यह हो गई है कि कब, कहां और किसके साथ होंगे, कोई नहीं बता सकता। वे भरतपुर के बिना पेंदे के लोटे की तरह हैं। कभी भी, किधर भी लुढ़क सकते हैं। गुढ़ा कब किसके पास चले जाएं पता नहीं है, वे बिन पेंदे के भरतपुरी लोटे जैसे हैं।