Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: प्रदेश में आज रोड़वेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, राजधानी जयपुर में एक घंटा बसों का संचालन रहा बंद

 
Rajasthan Breaking News: प्रदेश में आज रोड़वेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, राजधानी जयपुर में एक घंटा बसों का संचालन रहा बंद

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि प्रदेश में आज रोडवेज कर्मचारी 21 सूत्री मांगों के लिए कार्य बहिष्कार पर उतरे है। राजस्थान रोडवेज कर्मचारी प्रदेशभर कार्य बहिष्कार प्रदर्शन किया है। जिसके चलते राजधानी जयपुर सहित प्रदेश भर के सभी बस स्टैंड पर एक घंटे के लिए बस का संचालन नहीं हुआ है। 

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा, आज मोती डूंगरी गणेशजी के किए दर्शन और मांगी प्रदेश में खुशहाली

01

बता दे कि राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे द्वारा रोडवेज बचाओ-रोजगार बचाओ संकल्प के साथ प्रदेशव्यापी हड़ताल किया जा रहा है। हड़ताल के चौथे चरण के तहत आज एक बजे से दो बजे तक कार्य बहिष्कार किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली के छह दिन बचे हैं, बोनस-एक्स्ग्रेसिया तो दूर की बात है, अभी तक तो रोडवेज में अगस्त से सितंबर 2022 तक दो महीने के वेतन और पेंशन का भुगतान तक नहीं हुआ है। पिछले आठ माह में 500 से ज्यादा सेवानिवृत हुए कर्मचारी अपने बकाया परिलाभों की मांग कर रहे हैं।

सीएम अशोक गहलोत आज गुजरात का करेंगे दौरा, कांग्रेस आलाकमान ने दी विधानसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी

01

जयपुर की सभी इकाईयों के कर्मचारी आज सामूहिक रूप से सिंधी कैंप बस स्टैंड के पोलो विक्ट्री साइड के आउट गेट पर दिन के एक बजे से दो बजे तक कार्य बहिष्कार कार्यक्रम शामिल हुए है। इससे राजधानी जयपुर में एक घंटा बसों का संचालन रहा बंद रहा है।