Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics: कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति प्रकरण में लेटेस्ट अपडेट, सीएम गहलोत होंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी

 
Rajasthan Politics: कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति प्रकरण में लेटेस्ट अपडेट, सीएम गहलोत होंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चयन राजस्थान की राजनीति में हलचल मचाएं हुए है। कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति प्रकरण में लेटेस्ट अपडेट सामने आई है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही कांग्रेस अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।  23 अगस्त को सोनिया गांधी और गहलोत की लंबी मुलाकात के बाद यह फैसला हुआ था और गहलोत ने बेहद संजीदगी और डिग्निटी के साथ सोनिया का फैसला स्वीकार किया था। हालाँकि, सीएम गहलोत चाहते है कि राहुल गाँधी इस पर बने रहे। 

श्रीगंगानगर जिले में एनआईए की कार्रवाई से मचा हड़कंप, पूछताछ के अलावा किसी को नही किया गिरफ्तार

01

राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति प्रकरण में लेटेस्ट अपडेट सामने आई है कि सीएम गहलोत के निर्विरोध निर्वाचन की संभावना है। क्योंकि गांधी परिवार एवं कांग्रेस के सभी बड़े नेता गहलोत के नाम पर एकमत है। अब 24 सितंबर से 30 सितंबर के बीच गहलोत अपना नामांकन भर सकते हैं और किसी और प्रत्याशी के खड़े ना होने पर 1 अक्टूबर को गहलोत बकायदा निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित हो जाएंगे। 

श्रीगंगानगर जिले में एनआईए की कार्रवाई से मचा हड़कंप, जानिए राजस्थान से जुडी हर छोटी-बड़ी खबर बस 30 सेकंड में

01

राजनीतिक करियर के लिहाज से गहलोत का रिकॉर्ड साफ सुथरा और बेहतरीन रहा है। इसके अलावा नेतृत्व के मामले में भी वह मजबूत नजर आते हैं। समय-समय पर पर पार्टी को परेशानियों से उबारने का श्रेय भी गहलोत को दिया जाता है। ये जरूर है कि खुद अशोक गहलोत अभी भी इस रेस में राहुल गांधी का नाम आगे कर रहे हैं।  वे राहुल को ही कांग्रेस का अध्यक्ष बनते देखना चाहते हैं।