Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट का डीएनए व खून कांग्रेसी-सुखजिंदर सिंह रंधावा

 
Rajasthan Politics: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट का डीएनए व खून कांग्रेसी-सुखजिंदर सिंह रंधावा

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में जारी सचिन पायलट और गहलोत के बीच गुटबाजी के दौरान अब राजस्थान कांग्रेस के नए प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का बड़ा बयान सामने आया है। रंधावा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर कहा है कि दोनों नेताओं का डीएनए कांग्रेसी है। दोनों में से कोई भी पार्टी नहीं छोड़ने वाला है। पायलट के पिता राजेश पायलट, अशोक गहलोत दोनों उनके पिताजी के साथ रहे हैं। दोनों का डीएनए और ब्लड कांग्रेसी है। दोनों में से कोई भी यह नहीं करेगा कि एक कांग्रेस पार्टी में है, दूसरा नहीं है। रंधावा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियाें का मुआयना किया और कांग्रेस नेताओं से रंधावा ने चर्चा की है। 

दौसा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा भारी जन सैलाब, लोगों का उत्साह बना देखने लायक

01

मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट और अशोक गहलोत की कंट्रोवर्सी को लेकर साफ शब्दों में कहा, दोनों का डीएनए और ब्लड कांग्रेसी है। कोई भी पार्टी नहीं छोड़ने वाला है। हम कहना चाहते हैं कि ये पॉलिटिकल यात्रा नहीं है, भारत जोड़ने की यात्रा है। मौजूदा समय में आमजन में भय है। उनके अंदर से भय निकालने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। ये यात्रा आजादी को बचाने के लिए हैं। मीटिंग में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेद्र राठौड़, कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली, जिला प्रमुख बलवीर सिंह, जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, प्रभारी जसंवत गुर्जर और एआईसीसी सचिव काजी निजामुद्दीन सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे है।

बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा राहुल गांधी से करेंगे वार्ता, सीएम गहलोत भी इस बैठक में होंगे शामिल

01

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, ये यात्रा देश को एकजुट करने के लिए है। ये यात्रा लोगों के मन से डर निकालने के लिए हैं। ये यात्रा देश भक्ति भरने के लिए हैं। यात्रा में केवल देश भक्ति के नारे लगते हैं। ये पॉलिटिकल यात्रा नहीं है, देश अखंड रहेगा तो हम सब रह सकेंगे। अलवर में एक ऐतिहासिक रैली होगी, जो अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। मैं एक वर्कर बनकर आया हूं, हर लीडर का रिपोर्ट कार्ड रखूंगा। आगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मीटिंग होगी। उनके मीटिंग में जो निर्णय होगा, उसे लागू किया जाएगा। अभी मुझे लगाया है, मैं काम करने लगा हूं। मेरी पहली प्राथमिकता है, राजस्थान में संगठन को बनाना है।