Aapka Rajasthan

Bharat Jodo Yatra of Congress: दौसा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा भारी जन सैलाब, लोगों का उत्साह बना देखने लायक

 
Bharat Jodo Yatra of Congress: दौसा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा भारी जन सैलाब, लोगों का उत्साह बना देखने लायक

दौसा न्यूज डेस्क। राजस्थान में आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 14वां दिन है। आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दौसा के सिकराय विधानसभा से आज शुरू हुई. सुबह 7:30 बजे काला खो से यात्रा शुरू हुई है। जिसके बाद सुबह 11:30 बजे सिकंदरा पुलिस स्टेशन के पास यात्रा का पहला पड़ाव हुआ है। यहाँ लंच ब्रेक के दौरान जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता की है। अब दोपहर 3:30 बजे सिकंदरा टोल गेट से फिर यात्रा शुरू होगी। यहाँ प्रेस वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से यह सुनिश्चित हो गया है कि कांग्रेस देश में अब राजनीतिक नैरेटिव सेट कर रही है। इसके साथ ही पार्टी ने भाजपा को कांग्रेस की पिच पर खेलने के लिए मजबूर कर दिया है।

जयपुर में व्यापारी को बेटे का अपहरण और पैसे देने की मिली धमकी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

01


कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम 6:30 बजे मुकुरपुरा चौराहा पहुंचेगी।  राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कदम से कदम मिलाए है। वही राजस्थान में सरकार के 4 साल पूरे होने पर आज दौसा जिले के सिकंदरा में सरकार की ओर से एक एग्जीबिशन भी लगाया गया है। जिसने सीएम अशोक गहलोत और कई मंत्री राहुल गांधी को सरकार के 4 साल के कामों का ब्यौरा देंगे। आज यात्रा का रात्रि विश्राम दौसा जिले के बांदीकुई में होगा। आज राहुल गांधी जिस प्रदर्शनी को देखेंगे उसमें सरकार के तीस अलग-अलग विभागों की स्टॉल लगाई गई है। जिसमें पिछले 4 सालों में सरकार और विभागों ने जो काम किए हैं उनके बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद हर डिस्ट्रिक्ट लेवल पर यह प्रदर्शनी होगी। 

राजस्थान में अब तेज होंगी सर्दी, मौसम विभाग ने शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी का येलो अलर्ट किया जारी

01


आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देखने के लिए कैलाई गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी दिखाई दी है। सड़कों के दोनों और हज़ार की तादाद में लोग उमड़े जोकि देखने लायक रहा है। इस दौरान  सचिन पायलट ने ग्रामीणों से मुलाकात की और नगाड़े बजा रहे लोगों के साथ नगाड़ा बजाया है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे है। जयपुर जिले से बड़ी तादाद में लोग पहुंचे है। हनुमानगढ़ से भी यात्रा में शामिल होने लोग आए है। दौसा के कालाखोह से यात्रा का कारवां रवाना हुआ है। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान की संत से मुलाकात की है। भगवा वस्त्र पहने संत ने राहुल से 25 मिनट तक बातचीत की है। राहुल और संत की मुलाकात चर्चा बनी. सबकी निगाहें भगवा वस्त्र पहने संत पर टिकी है।