Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics: सीएम गहलोत और पायलट के बीच विवाद खत्म, पार्टी में एकजुटता का संदेश और भारत जोड़ो यात्रा पर फोकस

 
Rajasthan Politics: सीएम गहलोत और पायलट के बीच विवाद खत्म, पार्टी में एकजुटता का संदेश और भारत जोड़ो यात्रा पर फोकस

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की सियासत में सीएम गहलोत के बयान के बाद चल खींचतान का दौरा अब खत्म हो गया है। राजस्थान में जारी सियासी घमासान पर वेणुगोपाल राव जयपुर आए और सारे विवाद खत्म कर गए। अब पार्टी का पूरा फोकस भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की सारी योजना पर है। राहुल गांधी के बेहद नजदीकी माने जाने वाले केसी वेणुगोपाल मंगलवार 29 नवंबर के दिन दिल्ली से जयपुर आए। दोपहर को वह जयपुर एयरपोर्ट पर उतरे और उसके बाद उन्होंने राजस्थान के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की है। इस  बैठक का मुख्य उद्देश्य अगले महीने की शुरुआत में राजस्थान आ रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा था। 

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारिया हुई तेज, राहुल गांधी की सुरक्षा की पुलिस को मिली ज्यादा जिम्मेदारी

01

इस बैठक में वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं से राहुल गांधी की यात्रा के रूट, सुरक्षा और अन्य मुद्दों को लेकर बातचीत की। इस दौरान सभी नेताओं ने अपना पक्ष रखा। दोपहर को वेणुगोपाल जयपुर आए और शाम को जयपुर से रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने मीडिया के सामने भी अपना पक्ष रखा।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सचिन पायलट को गद्दार कहने वाले बयान पर उन्होंने इतना ही कहा कि परिवार में यह सब चलता है।  हम सब एकजुट हैं। राहुल गांधी की यह यात्रा राजस्थान में ऐतिहासिक होने वाली है। वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से हतोत्साहित है। यात्रा के पॉजिटिव परिणाम सामने आ रहे हैं। 

गुर्जर नेता विजय बैंसला का बैठक से पहले बड़ा बयान, कहा- आज हम सरकार से वार्ता के लिए नहीं, उनका फीडबैक सुनने जाएंगे

01


वेणुगोपाल के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही बोल चुके हैं कि हर कार्यकर्ता और हर नेता कांग्रेस की संपत्ति है। जब वह कह चुके हैं तो उसके बाद विवाद की किसी तरह की कोई गुंजाइश नहीं बचती। अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात के चुनाव इतने चौंकाने वाले होंगे कि आप लोग सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि वह लगातार गुजरात पर फोकस करें हुए हैं। पार्टी ने उन्हें गुजरात में कुछ सोच समझकर ही भेजा है। गहलोत बोले कि राजस्थान में भी हमारे लिए हवा बन रही है। हमारा फोकस अगले साल होने वाले चुनाव पर है।  मैं जहां भी जाता हूं लोगों की बड़ी संख्या में भीड़  जाती है।  जनता हमारी योजनाओं को पाकर खुश है। राजस्थान अगले साल होने वाले चुनाव में भी हमारा ही होगा। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर अशोक गहलोत बोले की सभी राज्यों में राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत किया गया है। राजस्थान में यह यात्रा गुजरेगी तो इसके नजारे ऐतिहासिक होंगे। राहुल गांधी देश को पॉजिटिव मैसेज देने में कामयाब हो रहे हैं।  बेरोजगारी , महंगाई और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर राहुल गांधी पूरे देश को जगाने में लगे हुए हैं।