Aapka Rajasthan

Bharat Jodo Yatra 2022: राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारिया हुई तेज, राहुल गांधी की सुरक्षा की पुलिस को मिली ज्यादा जिम्मेदारी

 
Bharat Jodo Yatra 2022: राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारिया हुई तेज, राहुल गांधी की सुरक्षा की पुलिस को मिली ज्यादा जिम्मेदारी

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में आगामी 4 दिंसबर को राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के आने से पहले इसकी तैयारिया तेज हो गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आज कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल जयपुर दौरे पर रहें है। उन्होने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वाॅर रूम में बैठक करेंगे। राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जिन-जिन इलाकों से होकर गुजरेगी, उनके सम्बंधित पुलिस अधीक्षकों से पुलिस मुख्यालय स्तर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई है। एडीजी यातायात वीके सिंह और एडीजी सुरक्षा एस सेंगाथिर ने सभी पुलिस अधीक्षकों से यात्रा की सुरक्षा के सम्बंध में निर्देश दिए और उनसे सुझाव भी लिए गए है। 

गुर्जर नेता विजय बैंसला का बैठक से पहले बड़ा बयान, कहा- आज हम सरकार से वार्ता के लिए नहीं, उनका फीडबैक सुनने जाएंगे

01

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के साथ ही पहली बार कांग्रेस शासित राज्य में प्रवेश करेगी। ऐसे में राज्य में राहुल की सुरक्षा की जिम्मेदारी ज्यादा अहम है. सरकार के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। राहुल की सुरक्षा के लिए भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चार हजार से ज्यादा जाब्ता लगाया जाएगा। इसमें आईपीएस, आरएएस, इंस्पेक्टर सहित तमाम जाब्ता साथ रहेगा। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी सिक्योरिटी को भारत जोड़ो यात्रा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं खुद डीजीपी यात्रा के दौरान सुरक्षा की मॉनिटरिंग करेंगे। 

बीजेपी सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने आज कांग्रेस नेता मुरारी लाल मीणा से की मुलकात, प्रदेश की सियासत में फिर मची हलचल

01

पुलिस ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए रिहर्सल शुरू कर दी है। इसके तहत राहुल गांधी को सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। मोटे रस्से और जवान सुरक्षा घेरा बनाएंगे। रस्से को पकड़कर जवान राहुल गांधी की यात्रा के साथ आगे बढ़ेंगे। इस दौरान अलग-अलग अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी कि वो राहुल गांधी के मूवमेंट पर ध्यान रखें, जैसे राहुल गांधी किसी से अभिवादन करने रूक गए तो रस्सा लेकर बढ़ रहे पुलिसकर्मी भी रूक जाएंगे।रस्सा पकड़े पुलिसकर्मी इस प्रकार आगे बढ़ेंगे ताकि रस्से को फांदकर या नीचे भी कोई अंदर घेरे में प्रवेश नहीं कर सके। यात्रा के दौरान कोई कांग्रेस नेता या पदाधिकारी राहुल गांधी से मिलने आता है और उन्हें परमिशन होगी तो रस्सा पार करने के साथ ही एचएमएफडी से हाथों हाथ जांच की जाएगी। इसके लिए दो अधिकारियों को एचएमएफडी दिया जाएगा। जांच के बाद ही सम्बंधित व्यक्ति को राहुल गांधी से मिलने दिया जाएगा। 

01

वहीं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले राजस्थान यात्रियों का आज साक्षात्कार लिया जा रहा है।  पीसीसी में यात्रा के लिए आवेदन करने वाले कार्यकर्ताओं का इंटरव्यू चल रहा है। पीसीसी अध्यक्ष ने इंटरव्यू के लिए 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसमें मुमताज मसीह, ललित तूनवाल, रामसिंह कस्वां और कैप्टन अरविन्द कुमार को शामिल गया है। कमेटी राहुल गांधी की यात्रा में राजस्थान यात्री के तौर पर चलने की इच्छा रखने वाले नेताओं कार्यकर्ताओं से उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के बारे में फीडबैक ले रही है। इसके अलावा उनके वेरिफिकेशन क्राइम रिकॉर्ड और पार्टी से जुड़ाव के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। ये प्रकिया कल भी जारी रहेगी।गौरतलब है कि यात्रा का चार दिसंबर को राजस्थान आना प्रस्तावित है और एक या दो दिन का बदलाव संभव है।