Aapka Rajasthan

Rajasthan Monsoon 2022:प्रदेश में मानसून की जल्द होगी दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

 
Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में मानसून की जल्द होगी दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि प्रदेश में जल्द मानसून आने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में नौतपा चल रहा है, लिहाजा तापमान में तेजी के अनुमान लगाए जा रहे है। इसी बीच अच्छी खबर यह है कि प्रदेश में अगले सप्ताह तक लू का असर नहीं रहेगा, यानी मौसम सामान्य ही रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में आंधी-अंधड़ और हल्की बारिश का दौर चलेगा, लिहाजा तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम के जानकारों की मानें, तो राजस्थान में अभी लगभग सभी जिलों में तापमान 45 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है। ऐसे में गर्मी से राहत बने रहने के प्रदेश में अभी पूरे आसार है।

आज घोषित होगा 12वीं सांइस और कॉमर्स का रिजल्ट, जानिए राजस्थान से जुडी हर खबर बस 30 सेकंड में

#WeatherUpdate | Heavy rain is likely in parts of Arunachal Pradesh, Mizoram & Tripura.

Max Temperatures above 40°C are likely in parts of Odisha, Bihar, UP, Haryana, Delhi, Punjab, Rajasthan, MP, Gujarat, Maharashtra & Chhattisgarh.

Full forecast: https://t.co/qP9CMZQpcw pic.twitter.com/UV6qkqWqsq

— The Weather Channel India (@weatherindia) June 1, 2022


आपको बता दें कि कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। यहां मानसून सामान्य से तीन दिन पहले पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर, तमिलनाडु के कुछ और हिस्से, कर्नाटक के कुछ हिस्से और दक्षिण, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्से, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्से और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 3-4 दिनों के दौरान मानसून के आगे बढ़े की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसका असर राजस्थान समेत पूरे देश के मौसम पर दिखेगा। यहां भरतपुर संभाग में आज बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में तीन से चार दिन तक 40 किमी की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।

चित्तौड़गढ़ में पूर्व पार्षद के बेटे की बदमाशों ने की हत्या, इलाके में बढ़ा तनाव का माहौल

02

इस वक्त श्रीगंगानगर में सर्वाधिक तापमान 43.5 दर्ज किया गया है। वहीं बीकानेर में 43.4, चूरू में 42.8, अलवर में 42.6, धौलपुर में 42.5, करौली में 42.4 वनस्थली और फलौदी में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में बढ़ती गर्मी से अब समय से पहले मानसून आने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।