Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा, आज मोती डूंगरी गणेशजी के किए दर्शन और मांगी प्रदेश में खुशहाली

 
Rajasthan Breaking News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा, आज मोती डूंगरी गणेशजी के किए दर्शन और मांगी प्रदेश में खुशहाली

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर एक बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक्टिव मोड में हैं और इसी के चलते राजे देव दर्शन में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक अब तक वसुंधरा राजे करीब नौ देवी देवताओं के मंदिरों में दर्शन कर चुकी है। 

जालोर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

01


आज छोटीकाशी जयपुर में पुष्य नक्षत्र पर मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में पंचामृत अभिषेक हुआ है। शहर के गणेश मंदिरों में भी भगवान श्रीगणेश की मनुहार होती रही है। मंदिरो में अथर्व शीर्ष के पाठों से प्रथम पूज्य श्रीगणेश को मोदक अर्पित किए है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल रहीं है। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना में शामिल हुई वसुंधरा राजे ने कहा की सभी जगह भगवान के आशीर्वाद की जरूतर होती हैं। मेरी यहां शुरू से ही आस्था रही हैं और आज भी बरकरार हैं। आपको बता दें कि रविवार हो ही वसुंधरा राजे ने जयपुर के खोले के हनुमानजी मंदिर में पूजा अर्चना की थी और हनुमान जी के दर्शन कर प्रदेश में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। 

प्रदेश के 4 जिलों में एनआई ने मारा छापामार, जानिए राजस्थान से जुडी हर छोटी-बड़ी खबर बस 30 सेकंड में

01


आज मोती डूंगरी गणेशजी के मंदिर में राजे समेत भक्तों ने गणपति स्त्रोत, गणपति अष्टोत्तरशत नामावली पाठों से भगवान गणेश की विशेष पूजा की है। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सानिध्य में 251 किलो दूध, 21 किलो दही, सवा पांच किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद , केवड़ा जल, गंगाजल आदि से पंचामृत अभिषेक किया गया है।