Rajasthan Breaking News: कोटा में बिजली को लेकर कॉलेज में हंगामा, नारेबाजी करते हुए पहुंचे छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में किया अंधेरा
कोटा न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर कोटा जिले से सामने आ रहीं है। कोटा के राजकीय महाविद्यालय में आज जमकर के हंगामा देखने को मिला है। राजकीय कला महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में बंद कर हंगमा किया है। नारेबाजी करते हुए पहुंचे छात्रों ने सबसे पहले बिजली बंद कर दी और प्राचार्य कक्ष में अंधेरा कर दिया और करीब 2 घंटे तक गर्मी व अंधेरे में नारेबाजी करते छात्र प्राचार्य का घेराव कर बैठे रहे है।
बीजेपी मिशन 2023 के तहत राजस्थान में पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

आपको बता दें कि बीती 11 तारीख को कॉलेज से जुड़े हुए जुबली हॉस्टल में बिजली का बिल बकाया होने की वजह से निजी बिजली कंपनी ने हॉस्टल का बिजली कनेक्शन काट दिया है।
ऐसे में इस भीषण गर्मी में कॉलेज के सभी छात्र 11 तारीख से हॉस्टल में अब तक बिना बिजली के रह रहे हैं। इसी बात को लेकर के छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में जमकर हंगामा किया और कहा कि जब तक उनके हॉस्टल की बिजली नहीं आएगी तब तक वह प्राचार्य कक्ष में बिजली बंद करके बैठे रहेंगे।
बलिदान दिवस के मौके पर सीएम गहलोत ने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

वहीं, प्राचार्य ने इसको लेकर के बिजली कंपनी से बात की, लेकिन 22 लाख का बिजली बकाया जुबली हॉस्टल पर चल रहा है। ऐसे में निजी बिजली कंपनी ने भी अपने स्तर पर हाथ खड़े कर दिए हैं। प्राचार्य के तरफ से कॉलेज प्रशासन और उच्च स्तर पर बात की गई, लेकिन फिलहाल इस समस्या का कोई समाधान नजर नहीं आया है। अब इसको लेकर एक समिति की बैठक निजी बिजली कंपनी के साथ बुलाई जाएगी, जिसमें बिजली के बिल का सेटलमेंट किया जाएगा। इसके बाद ही जुबली हॉस्टल में बिजली आ पाना संभव होगा।
