Rajasthan Breaking News: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी की कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि इस वक्त प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजस्थान में बदलते मौसम के बीच एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंधी के साथ बारिश हो रही है। ये हालात अगले 48 घंटे तक रहेंगे। जिससे जयपुर समेत राजस्थान के 16 जिलों में मौसम में बदलाव दिखेगा और अगले 24 घंटे में 4 जिलों में ओले भी गिर सकते हैं।
Rajasthan NCR Today's weather is like heaven👌🥰🥰 #DelhiRains #RajasthanRains #rain
— Ankit Yadav 🇮🇳 (@AnkitYa54640746) May 23, 2022
Type and Beauty of our Nature 😍 #RajasthanRoyals #DelhiRains #delhi #Thunderstorm ⚡⚡⛈️⛈️ pic.twitter.com/xuB2k5KGIn
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक्टिव नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजस्थान में दिखने लगा है। जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और अजमेर में अगले 48 घंटों में बारिश और आंधी चलेगी। इस वक्त मौसम में बदलाव के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और तापमान में भी 2 से 3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है।
Weather Alert in Some Part of Rajasthan By Rajasthan Met Department
— Rakesh Joshi (ANI) (@rakeshjoshi085) May 23, 2022
अलवर,भरतपुर,झुंझुनू, जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है ।
विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के जयपुर, अलवर, भरतपुर, बूंदी , बारां, धौलपुर, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, कोटा, चूरू, नागौर, श्रीगंगानगर, पाली , बीकानेर और जोधपुर में दिखेगा और यहां 24 घंटों में ही 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस दौरान दौसा, धौलपुर, भरतपुर, अलवर में ओले गिर सकते हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है। हालांकि 24 मई के बाद प्रदेश में एक बार फिर मौसम शुष्क होगा। 25 मई से नौतपा शुरु होने के साथ ही प्रदेश में तापमान 45 पार हो सकता है। इस बीच धौलपुर 45 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म जिला बना हुआ है। आपको बता दें शनिवार शाम हुई बारिश के बाद तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी थी।
