Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: पीसीसी में 4 महीनों के बाद आज फिर लगेंगा जनता दरबार, मंत्री हेमाराम चौधरी और शाले मोहम्मद करेंगे सुनवाई

 
Rajasthan Breaking News: पीसीसी में 4 महीनों के बाद आज फिर लगेंगा जनता दरबार, मंत्री हेमाराम चौधरी और शाले मोहम्मद करेंगे सुनवाई

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर राजधानी जयपुर से सामने आ रहीं है। राजधानी जयपुर में चार महीनों के बाद पीसीसी में आज से फिर मंत्री दरबार शुरू होगा। आज वन मंत्री हेमाराम चौधरी और अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद जनता दरबार में जन सुनवाई कर लोगों की समस्यओं का हल निकालेंगे। साथ उनका मौके पर ही निस्तारण भी किया जायेंगा।

बढ़ती पेट्रोल और डीजल की दरों में राहत, केंद्र सरकार ने इन उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी को कम करने का किया फैसला


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में लगने वाले मंत्री दरबार का अपना अलग महत्व है। उदयपुर चिंतन शिविर में भी यह बात उठी थी कि जहां कांग्रेस की सरकारें हैं वहां पार्टी के मुख्यालयों में मंत्रियों की ओर से जन सुनवाई के नियमित कार्यक्रम होने चाहिए। जिससे आमजन के साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को हल किया जा सके। बीते साल 29 दिसंबर को कोरोना की तीसरी लहर के चलते जनता दरबार की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया था। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी सुनवाई नहीं होने से निराशा का भाव पैदा हो गया था यही कारण है कि अब फिर से मंत्री दरबार लगना तय हो गया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में फिर से मंत्री दरबार की शुरुआत करेंगे वन मंत्री हेमाराम चौधरी और अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद और कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी इनका सहयोग करेंगे।

जयपुर के आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व में आज से सफारी शुरू, देश का पहला ऐसा रिजर्व जहां एक साथ होगी चार सफारी

0101

आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसके तहत 23 मई को मंत्री हेमाराम चौधरी और शाले मोहम्मद, 24 मई को मंत्री लाल चंद कटारिया और जाहिदा खान, 25 मई को मंत्री महेंद्रजीत मालवीय और ममता भूपेश, 30 मई को मंत्री परसादी लाल और गोविंद मेघवाल, 31 मई को मंत्री भजन लाल जाटव और राजेंद्र सिंह गुढ़ा, 1 जून को मंत्री रमेश मीणा और अर्जुन बामनिया, 6 जून को मंत्री उदय लाल आंजना और बृजेंद्र ओला, 7 जून को मंत्री शकुंतला रावत और सुखराम विश्नोई, 8 जून को मंत्री विश्वेंद्र सिंह और अशोक चांदना, 13 जून को मंत्री बीडी कल्ला और अर्जुन बामनिया, 14 जून को मंत्री शांति धारीवाल और राजेंद्र यादव, 15 जून को मंत्री डॉ महेश जोशी और सुभाष गर्ग जनसुनवाई करेंगे।

01

सुनवाई का असली मकसद है कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पीड़ा और वेदना को सुनना और हल करना है। परिवेदना संबंधित महकमे को निस्तारण के लिए भेजी जाती है इसके बाद कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की जाती है फिर पीसीसी को प्रति भी भेजी जाती है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नियमित लगने वाले मंत्री दरबार को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तक सीधी रिपोर्ट जाती है। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मंत्रियों का सहयोग करने वाले पीसीसी पदाधिकारी ब्यौरा भी रखते हैं कि कितने फरियादी आए और कितनों के काम मौके पर ही निस्तारित किए गए। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के शासन काल में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में नियमित रूप से मंत्री दरबार की परंपरा रही है।